{"_id":"69d7fe23f0e9b58ae0005117","slug":"video-maulana-mahmood-madani-stated-guardianship-of-parents-is-blessing-for-children-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मौलाना महमूद मदनी ने कहा- मां और बाप की सरपरस्ती बच्चों की खुशकिस्मती, औलाद उनकी करें कद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना महमूद मदनी ने कहा- मां और बाप की सरपरस्ती बच्चों की खुशकिस्मती, औलाद उनकी करें कद्र
जमियत उलेमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि माता-पिता की सरपरस्ती बच्चों के लिए खुशकिस्मती है। उनकी कद्र करें। जमीयत उलमा-ए-बनारस के जेरे इंतजाम दो दिवसीय सीरत काॅन्फ्रेंस में उन्होंने ये बातें कहीं।
पुराना पुल स्थित बड़ी ईदगाह में आयोजित जलसे में उन्होंने कहा कि आज के बच्चों को मोबाइल ने खराब कर दिया है। उनको इस्लाम के सिद्धांतों पर जिंदगी गुजारनी होगी। उन्होंने कहा कि रहन-सहन में नरमी को अपनाना होगा। हमें अपने बच्चों और नौजवानों को अच्छा माहौल देना होगा। दारुल उलूम देवबंद के प्रो. मौलाना अशरफ अब्बास ने कहा कि दुनिया में दशहत और लड़ाई-झगड़े का माहौल है। इससे निजात पाने के लिए हमें नबी के बताए रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने लड़ाई-झगड़े के दौर में अमन कायम किया।
मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि आज मुसलमानों को अपने रहन-सहन को संवारना होगा। इस्लाम के मुताबिक जिंदगी जीनी होगी। मौलाना मुहम्मद कासिम, मौलाना अनवारुल हक, हाजी अबुल हासिम ने भी खिताब किया। निजामत मौलाना अहमद शकील ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।