{"_id":"69d7adee4917b12cb80f5e64","slug":"video-hamirpur-wins-overall-trophy-in-cultural-competition-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता गुरुवार को बड़ू में संपन्न हुई। समापन समारोह में राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग होती हैं, क्योंकि, इनके माध्यम से बच्चों में कई ऐसे गुण विकसित होते हैं जोकि उन्हें जीवन की हर चुनौती से निपटने में मददगार साबित होते हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभागियों के बीच काफी आदान-प्रदान भी होता है और वे एक-दूसरे काफी सीखते हैं। इससे पहले, मेजबान कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। जबकि, प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, विभिन्न बहुतकनीकी महाविद्यालयों के टीम प्रभारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।