{"_id":"69d7a938e06eb608ce0482a3","slug":"video-auraiya-massive-fire-engulfs-hut-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: झोपड़ी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: झोपड़ी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू
गांव डभारी में बृहस्पतिवार को एक घर के बाहर झोपड़ी व उसके नीचे रखी परचून की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसी दौरान पास में छप्पर के नीचे बंधी भैंस की मौत हो गई, जबकि तीन पशु आग से गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है। लेखपालों की टीम ने मौके पर नुकसान का आंकलन किया।
थाना क्षेत्र के गांव डभारी निवासी श्याम चंद सविता ने बृहस्पतिवार करीब चार बजे पुलिस को घर के बाहर रखी झोपड़ी के नीचे रखी परचून की दुकान में आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तबतक आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी सहित दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से झोपड़ी के पास बने दो अन्य छप्पर भी प्रभावित हुए, जहां पशु बंधे थे। हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक भैंस और तीन पड़िया झुलस गईं। इसके अलावा 12 बोरी गेहूं, बाइक, एक इंजन, नगदी और दुकान का सामान भी जलकर राख हो गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
वहीं पशु चिकित्सा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही घायल पशुओं का उपचार किया। मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव व विमलेश यादव ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाई।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।