{"_id":"69d7a6e14d95462d8002aab3","slug":"video-amidst-the-ambulance-workers-strike-a-car-service-became-a-lifeline-for-the-injured-simon-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बीच घायल सिमोन के लिए सहारा बनी कार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बीच घायल सिमोन के लिए सहारा बनी कार सेवा
पश्चिम बंगाल निवासी सिमोन टोपो के लिए कार सेवा संस्था सहारा बनी है। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से एम्स बिलासपुर तक संस्था ने अपनी एंबुलेंस निशुल्क मुहैया करवाई है। प्रदेश समेत जिले में 102 और 108 एंबुलेंस के कर्मचारी मांगों के लिए हड़ताल पर हैं। ऐसे में मरीजों को एंबुलेंस सेवा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल निवासी सिमोन टोपो का संस्था ने उपचार करवाया है। संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि सिमोन टोपो अपने दोस्तों के साथ रोजगार की तलाश में कुल्लू आ रहा था। दिल्ली पहुंचकर रेल से उतरते समय संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया। इससे उसके सिर पर चोट लग गई। कुल्लू पहुंचने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर उसके दोस्तों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। मरीज की दिमागी स्थिति ठीक न होने के कारण चिकित्सकों ने एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।