{"_id":"69d7ac1c2b1d0322c40d810a","slug":"video-soldier-given-final-farewell-with-honors-in-ballia-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में सम्मान के साथ दी गई जवान को अंतिम विदाई, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में सम्मान के साथ दी गई जवान को अंतिम विदाई, VIDEO
रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी एवं असम में 1907 मीडियम रेजिमेंट में हलवदार अनिल गुप्ता का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार की सुबह कोलकाता से प्रधानपुर पहुंचा। क्षेत्रवासियों ने भारत माता की जयकारों के बीच नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जवान अनिल कुमार गुप्ता (35) स्व. जी नारायण गुप्ता का शव रसड़ा पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने प्रधानपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली। अनिल गुप्ता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अनिल के पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पहुंचनों पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए और और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मां उर्मिला देवी, पत्नी सलोनी गुप्ता के रुदन से पूरा माहौल गमगीन रहा। अनिल गुप्ता 14 वर्ष से असम में तैनात थे। दो माह पूर्व हृदय संबंधी समस्या होने पर उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सात अप्रैल की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। अनिल गुप्ता का अंतिम संस्कार प्रधानपुर स्थित तमसा नदी के किनारे किया गया। टोंस नदी के किनारे सेना के हवलदार सूबेदार गौरीकांत द्विवेदी, रूपेश कुमार, सूरज किशन, नायब सूबेदार जयपाल यादव की देखरेख में सात वर्षीय पुत्र आर्यांश ने मुखाग्नि दी। इसे देख सभी की आंखें नम हो गईं। इस मौके शिवेंद्र बहादुर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, राधेश्याम यादव, जितेंद्र यादव, सूर्यकांत यादव मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।