{"_id":"6adb585db70974cfdb04621e","slug":"ballia-attempt-to-burn-a-flag-video-goes-viral-two-accused-in-custody-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: झंडा जलाने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल; दो आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: झंडा जलाने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल; दो आरोपी हिरासत में
Fri, 23 Oct 2026 06:21 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: किशन चौबे
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:21 PM IST
सार
बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के धन्नोतीधुरा गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान झंडा जलाने के प्रयास का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
बलिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के धन्नोतीधुरा गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान झंडा जलाने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। मामले में दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान मस्जिद के सामने बिजली के खंभे पर लगे झंडे को जलाने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में एक युवक मुंह में ज्वलनशील पदार्थ लेकर झंडे को जलाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर दर्ज हुआ मुकदमा
सीओ सिटी सतीश शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में तहरीर मिलने पर गड़वार थाने में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस तैनात
घटना के मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरत रही है। सीओ सिटी के मुताबिक, घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।