फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   satta ka sangram Find out how satisfied public is with government schemes and their local MLA in the Sikandarp

सत्ता का संग्राम: सिकंदरपुर विधानसभा में सरकारी योजनाओं और स्थानीय विधायक से जनता कितना संतुष्ट, जानें

Fri, 23 Oct 2026 10:01 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है। इसी कड़ी में सिकंदरपुर विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।
 

विज्ञापन
satta ka sangram Find out how satisfied public is with government schemes and their local MLA in the Sikandarp
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में सिकंदरपुर विधानसभा सीट का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।

विज्ञापन


योगी सरकार के लिए क्या बोलीं महिलाएं ? 
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम ने बलिया जिले की सिकंदरपुर विधानसभा का  दौरा किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर स्थानीय महिलाओं से बातचीत की। बातचीत के दौरान महिलाओं ने बताया कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है। मौजूदा विधायक को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। महिलाओं ने बताया कि योगी सरकार के द्वारा जो काम कराया वही विकास यहां हुआ है बाकी विधायक ने कोई काम नहीं कराया है। वहीं महिलाओं ने बताया कि वो विधायक को दस में एक नंबर भी नहीं देगें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों को योगी सरकार से कितना फायदा ?
सिकंदपुर विधानसभा में अमर उजाला की टीम ने व्यापारियों से बातचीत कर कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है। जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है तब से प्रदेश की जनता बहुत खुशहाल है। प्रदेश में फिर योगी सरकार आएगी और वो लोग बीजेपी को ही मतदादन करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि वो कानून-व्यवस्था औक विकास को लेकर बीजेपी सरकार को वोट देंगे।


सिकंदरपुर के किसानों की कैसी हालत ? 
सिकंदरपुर विधानसभा में किसानों का कितना विकास हुआ है ये जानने के लिए अमर उजाला की टीम ने स्थानीय किसानों से बात की। बातचीत के दौरान किसानों ने बताया कि योगी सरकार में किसानों को सरकारी योजनाओं का बहुत लाभ मिल रहा है। किसानों ने बताया कि उनके यहां धान और गेहूं का क्रय केन्द्र नहीं अब उनके गांव मेमं क्रय केन्द्र खुलने वाला है।  


सिकंदरपुर विधानसभा में युवाओं के क्या मुद्दे ? 
सिकंदरपुर विधानसभा में युवाओं ने बताया योगी सरकार में प्रदेश में खुशहाली आई है।  महिला सुरक्षा बहुत अच्छी है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। फायर सर्विस बनने को लेकर युवाओं ने खुशी जताई। साथ ही स्थानीय विधायक को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। युवाओं ने सबसे ज्यादा कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की तारीफ की।


सिकंदरपुर के विकास पर क्या बोली जनता? 
सिकंदरपुर विधानसभा के विकास को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा इस सरकार में बहुत काम हुआ है। महिला सुरक्षा को लेकर बहुत कदम उठाए गए हैं। विधायक के काम को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने कहा कि वो विधायक के काम को दस में से सिर्फ ददो नंहर देंगे। लोगों ने योगी सरकार की कार्यशैली को लेकर जमकर सराहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed