{"_id":"69d7a2bca680028f5207aa96","slug":"video-two-youths-riding-a-scooter-broke-the-glass-of-a-car-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: स्कूटी सवार दो युवकों ने कार के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: स्कूटी सवार दो युवकों ने कार के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस
क्षेत्र में वीरवार दोपहर को बड़ी नहर के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने कार के शीशे तोड़ डाले और मौके से भाग गए गाड़ी चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी जसपाल, निवासी हंसगा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गैस एजेंसी में गैस कनेक्शन की कॉपी ट्रांसफर करवाने रतिया आए थे। जब वह रतिया की बड़ी नहर के पास पहुंचे, तो उनके आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कूटी उनकी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार दो युवकों ने बिना किसी बातचीत के उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और डंडों से शीशे तोड़ दिए। जसपाल ने बताया कि उनका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं है और वह हमलावरों को पहचानते भी नहीं हैं। जब उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो वे मौके से फरार हो गए।
घटना के समय जसपाल के साथ उनके गांव का ही रहने वाला साहिल भी मौजूद था। जसपाल खेती-बाड़ी का काम करते हैं और गैस एजेंसी का काम निपटाने के बाद रतिया बाजार जा रहे थे। हमले में जसपाल की ऑल्टो कार को नुकसान पहुंचा है। जांच अधिकारी पुलिस अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि इस संबंध में शिकायत दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।