{"_id":"69d7aa85259316182b0a8e25","slug":"video-cm-mann-kejriwal-and-manish-sisodia-to-attend-state-level-hindu-new-year-celebration-in-pathankot-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट राज्य स्तरीय हिंदू नववर्ष संवत समारोह में आएंगे सीएम मान, केजरीवाल व मुनीष सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट राज्य स्तरीय हिंदू नववर्ष संवत समारोह में आएंगे सीएम मान, केजरीवाल व मुनीष सिसोदिया
पठानकोट में होने वाले राज्य स्तरीय हिंदू नववर्ष संवत समारोह में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पहुंचेंगे। इसकी तैयारियों की समीक्षा वीरवार को कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने की। मंत्री के साथ डीसी पठानकोट डॉ. पल्लवी, एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और बैठने की सुविधाओं सहित अन्य तैयारियों को जांचा। मंत्री लाल चंद ने कहा कि हिंदू संस्कृति के अनुसार नववर्ष एक पवित्र और शुभ अवसर है, जिसे सभी धर्मों के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी और लोगों के साथ खुशियां साझा की जाएंगी। कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में भाईचारा व एकता मजबूत होती है। सभी पठानकोट के निवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर नववर्ष की खुशियां मनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।