सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Congress hits streets in support of farmers, breaks barricades, storms collectorate in protest

Khandwa News: किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस, बैरिकेड्स तोड़े, कलेक्ट्रेट में घुसकर जताया विरोध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 11:02 PM IST
Khandwa News: Congress hits streets in support of farmers, breaks barricades, storms collectorate in protest
आज खंडवा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय गांधी भवन से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश किया और बैरिकेड्स पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी अपने साथ खाली बारदाना भी लेकर पहुंचे थे।

प्रदर्शनकारियों ने गेहूं खरीदी में देरी, किसानों की आर्थिक परेशानी और सरकारी व्यवस्थाओं के खिलाफ आक्रोश जताया। यह आंदोलन पहले से घोषित प्रदेश स्तरीय आंदोलन का हिस्सा था, जिसका ऐलान कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने खंडवा से किया था। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में हालात नियंत्रित कर लिए गए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी कई मांगें भी रखीं। उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी तत्काल शुरू करने और मंडियों में फसल बेच चुके किसानों को भावांतर का लाभ देने की मांग की। साथ ही किसानों पर बढ़ते कर्ज को देखते हुए ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढ़ाने की बात कही।

ये भी पढ़ें: Sagar News: गेहूं खरीदी के पहले दिन ही बवाल! सागर में हड़ताल से ठप तुलाई, किसानों ने किया चक्काजाम

इसके अलावा बिजली बिलों में राहत, कथित जबरन वसूली पर रोक, खरीदी केंद्रों पर बारदान, छाया और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा भुगतान समय पर करने की मांग भी उठाई गई।

कांग्रेस ने जावर उद्वहन सिंचाई योजना में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने और छूटे गांवों को जोड़ने की मांग की। वहीं हरसूद क्षेत्र की मोरन गंजाल योजना और पंधाना क्षेत्र की झिरनिया लिफ्ट एरिगेशन योजना में छूटे गांवों को शामिल करने की बात भी कही गई।

प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पराली जलाने के मामलों में किसानों पर दर्ज केस वापस लेने और एलपीजी गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: वृद्ध आश्रम में रहस्यमयी महिला के पहुंचने से मचा हड़कंप, पहचान और बातों ने बढ़ाई लोगों की चिंता

09 Apr 2026

अलीगढ़ के रामघाट कल्याण मार्ग पर बारिश में फिसली बाइक, ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

09 Apr 2026

मोहना की अनाज मंडी में केंद्र सरकार की टीम ने गेहूं की गुणवत्ता का निरीक्षण किया

09 Apr 2026

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज का ‘जेएनएमसी ईको’ न्यूज़लेटर आया सामने

09 Apr 2026

अयोध्या में जनगणना की तैयारियां तेज, 20 मई से शुरू होगा मकान चिन्हांकन

09 Apr 2026
विज्ञापन

चंपावत: मानदेय में वृद्धि की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी

09 Apr 2026

Rudrapur: इंजीनियरों ने एसआईआर और जनगणना के कार्य न करने का एलान किया

विज्ञापन

एनएसयूआई स्थापना दिवस पर बागेश्वर में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान आयोजित

09 Apr 2026

बागेश्वर: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के कर्मचारियों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी

09 Apr 2026

हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी ₹15,220: कैबिनेट के बड़े फैसले, अग्निवीरों को 20% आरक्षण

नारनौल: रात को भी कर्मचारी गेट पास काटने के लिए तैयार, नहीं पहुंच रहे किसान

VIDEO: खाली पड़े प्लाट में कूड़ा डंपिंग से हालात बदतर, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

09 Apr 2026

बलरामपुर में लॉजिस्टिक कंपनी बनाकर करते थे साइबर ठगी, दो गिरफ्तार

09 Apr 2026

VIDEO: स्कूली वाहनों में सुरक्षा की अनदेखी, तय संख्या से अधिक बच्चे बैठा रहे चालक

09 Apr 2026

VIDEO: जिनकी जिम्मेदारी वो नजर नहीं आये स्कूल बस चालक एम्बुलेंस निकलवाते दिखा

09 Apr 2026

Udhampur: रामबन में लगातार बारिश से हाईवे बंद, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

09 Apr 2026

नारनौल: अग्निशमन कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर दो दिन की बढ़ाई हड़ताल

बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 22 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली रैली

हरियाणा स्टेट वेयर कॉरपोरेशन की डीएम रेखा मलिक ने अनाज मंडियों का किया दौरा

09 Apr 2026

मुबारकपुर कोटवा में जाम नाली की समस्या से लोग परेशान, पांच सालों से कोई सुध लेने वाला नहीं

09 Apr 2026

CAPF बिल 2026 के विरोध में पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवानों, अधिकारियों और परिजनों ने राजघाट में किया प्रदर्शन

09 Apr 2026

Hamirpur: नरेश ठाकुर बोले- नशा विरोधी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें कार्यकर्ता

Una: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 12.50 करोड़ रुपये से निर्मित जल शक्ति विभाग हरोली विश्राम गृह का किया लोकार्पण

09 Apr 2026

Shimla: बारिश के बीच सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

09 Apr 2026

निजी स्कूल बंद करने से सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प

09 Apr 2026

नियमित व्यायाम से कम हो रही हाथीपांव की सूजन

09 Apr 2026

गैस लेने के लिए लाइन लगाए उपभोक्ता, एजेंसी खुली तो हुए निराश नहीं मिला गैस

09 Apr 2026

Shahjahanpur: भावलखेड़ा ब्लॉक में मेधावियों को किया पुरस्कृत, शिक्षक भी सम्मानित, निकाली स्कूल चलो रैली

09 Apr 2026

Shahjahanpur: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विद्युत उपकेंद्र का किया शिलान्यास, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

09 Apr 2026

VIDEO: व्यापारी के बेटे ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

09 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed