{"_id":"69d78e5547ea6ab8ea0be718","slug":"video-meritorious-students-awarded-and-teachers-also-honored-in-bhawalkheda-block-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: भावलखेड़ा ब्लॉक में मेधावियों को किया पुरस्कृत, शिक्षक भी सम्मानित, निकाली स्कूल चलो रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: भावलखेड़ा ब्लॉक में मेधावियों को किया पुरस्कृत, शिक्षक भी सम्मानित, निकाली स्कूल चलो रैली
Mukesh Kumar
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:02 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के भावलखेड़ा में बृहस्पतिवार को शैक्षिक संगोष्ठी व स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। बच्चों ने रैली में प्रेरित करने वाले नारे लगाए। वहीं मेधावियों को पुरस्कृत किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजाराम ने दीप जलाकर किया। अतिथियों ने निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नवोदय विद्यालय समेत विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस बीच प्राथमिक विद्यालय सूरतपुर की कक्षा एक की छात्रा आइला ने ग्राम पंचायत से लेकर विश्व स्तर तक की जानकारी मौखिक रूप से प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धूम मचा दी। इसके बाद अतिथियों ने स्कूल चलो अभियान के तहत बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सबसे आगे प्रचार वाहन, उसके पीछे स्कूटी पर शिक्षिकाएं व बाइक सवार शिक्षक शामिल रहे। रैली विकास खंड कार्यालय भावलखेड़ा से प्रारंभ होकर मिश्रीपुर, तहवरगंज, रौसरकोठी, लालपुर, रामचंद्र मिशन आश्रम होते हुए पुनः ब्लॉक कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। आभार बीईओ विनय मिश्रा ने जताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश वाजपेयी के संचालन में हुए कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।