Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
employees of Diploma Engineers Federation warned to continue agitation till their demands are met in bageshwar
{"_id":"69d7932f2cbab868b907c648","slug":"video-employees-of-diploma-engineers-federation-warned-to-continue-agitation-till-their-demands-are-met-in-bageshwar-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के कर्मचारियों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के कर्मचारियों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी
गायत्री जोशी
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:23 PM IST
Link Copied
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का आंदोलन जारी है। इंजीनियर वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति, जल निगम जल संस्थान के एकीकरण समेत 27 मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष नंद किशोर जोशी की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाेशी ने बताया कि लोनिवि, सिंचाई विभाग, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, जल संस्थान, जल निगम आदि विभागों के अभियंता हड़ताल में शामिल हैं। इंजीनियरों की हड़ताल से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बावजूद इसके समस्याओं का निदान नहीं होने से इंजीनियरों में आक्रोश बढ़ रहा है। इस मौके पर धीरज कुमार, ओमप्रकाश, महेश मिश्रा, राजकमल, आरती, नेहा, शोभा, दिव्या आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।