{"_id":"69d7939f70b4ad16730d3f71","slug":"video-anganwadi-workers-protest-continues-for-the-fifth-day-in-champawat-demanding-increase-in-honorarium-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत: मानदेय में वृद्धि की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत: मानदेय में वृद्धि की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी
गायत्री जोशी
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:25 PM IST
चंपावत में मानदेय में वृद्धि करने समेत तीन सूत्री मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने जिला मुख्यालय के अधिसूची धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक उनके मानदेय में वृद्धि सहित सभी मांगों को पूरा नहीं करती है धरना जारी रहेगा। चंपावत ब्लॉक की संगठन अध्यक्ष दीपा पांडेय ने कहा कि मानदेय में वृद्धि के लिए चार अप्रैल से धरना दे रहीं हैं। सरकार के कानों तक उनकी आवाज नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं धरना देंगी। कहा कि सरकार को बिना किसी अर्हता पूरी किए सेवानिवृत्ति होने पर दस लाख देने का शासनादेश जारी होने का प्रस्ताव पारित करना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमैट्रिक मशीन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनीकर्मचारी संगठन के प्रदेश सदस्य विमला पनेरू ने बताया कि उनकी मानदेय 24 हजार होनी चाहिए। कहा कि कम मानदेय में वह कई प्रकार की ड्यूटी कराई जाती है। लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं धरना दे रही हैं। बावजूद सरकार सुध लेने को तैयार नहीं है। कहा कि उन्हें विभाग धमका रहा हैं। विभाग उन्हें हटाने की धमकी दे रही है। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बबीता फुलारा, मीना बोहरा,माना जोशी, दीपा देवी, माया देवी, लक्ष्मी जोशी आदि कार्यकर्ती और सेविकाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।