{"_id":"69d792eca286a1fa58093217","slug":"video-gate-passes-of-farmers-are-being-cut-even-at-night-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: रात को भी कर्मचारी गेट पास काटने के लिए तैयार, नहीं पहुंच रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: रात को भी कर्मचारी गेट पास काटने के लिए तैयार, नहीं पहुंच रहे किसान
समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद शुरू होने के बाद भी नई अनाज मंडी में शाम होते ही सन्नाटा छा जाता है। किसानों को परेशानी न हो इसके लिए 24 घंटे गेटपास जारी करने की बात भी कहीं गई थी। लेकिन अभी बहुत कम संख्या में किसान सरसों बेचने आ रहे हैं।
मंडी की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार रात 8 बजे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने दौरा किया जहां पर गेटपास जारी करने के लिए कर्मचारी तो बैठा हुआ था लेकिन किसान नहीं मिले। वहीं, टीन शैड के नीचे सरसों की ढेरी लगी हुई थी। इसके बाद 8.45 मिनट पर गेटपास जारी करने के लिए बैठे कर्मचारियों के पास टीम पहुंची तो वहां पर गाड़ी चालक खड़ा जो बाहर लेकर जाने के लिए पास बनवा रहा था।
इसके बाद 9 बजे आढ़तियों की दुकानाें की तरफ का दौरा किया तो सभी बंद मिली। वहां पर कोई किसान भी नहीं था। बता दें कि बीत दिनों बारिश की वजह से थ्रेसिंग कार्य प्रभावित हो गया था जिसकी वजह से सरसों की आवक बहुत कम है।
नारनौल नई अनाज मंडी में वीरवार को 60 गेटपास जारी किए गए इस दौरान करीब 1300 क्विंटल सरसों की आवक भी हुई। वहीं, अटेली मंडी में करीब 105 गेटपास और 2500 क्विंटल सरसों की आवक हुई। अभी सरसों में नमी होने की वजह से मंडी में कम ही किसान सरसों लेकर पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।