{"_id":"69d7928409d28986a80ec3a0","slug":"video-video-janaka-jamamathara-va-najara-naha-aaya-sakal-bsa-calka-emablsa-nakalvata-thakha-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिनकी जिम्मेदारी वो नजर नहीं आये स्कूल बस चालक एम्बुलेंस निकलवाते दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिनकी जिम्मेदारी वो नजर नहीं आये स्कूल बस चालक एम्बुलेंस निकलवाते दिखा
पार्क रोड स्थित निजी कॉलेज की छुट्टी होने पर लगे जाम में एम्बुलेंस फंस गई। हजरतगंज चौराहे से सिविल अस्पताल तक जाने में मात्र 2 से 3 मिनट का समय लगता है पर जाम के चलते एम्बुलेंस को लगभग 10 मिनट से ज्यादा का समय लग गया। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी या स्कूल का सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया। स्कूल वैन चालक एम्बुलेंस को निकलवाते व जाम को खुलवाते नजर आया।
- डीजीपी राजीव कृष्ण ने शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है पर पालन होते नजर नहीं आया। शाहनजफ मार्ग स्थित स्कूल के बाहर सड़क पर दो लाइन में स्कूल वैन खड़ी नजर आई जिससे जाम की स्थिति बनी रही।
- सेंट फ्रांसिस स्कूल के बाहर महिला पुलिसकर्मी व स्कूल के कर्मचारी तो दिखे पर लोग उनकी सुनते नहीं नजर आये। स्कूल के गेट के पास ही लोग गाड़ी रोक कर बच्चे बैठाते नजर आये। वीडियो बनते देख महिला पुलिसकर्मी ने एक कार चालक की फोटो खींची और चालान किया पर उसके बाद भी लोगो पर असर नहीं पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।