{"_id":"69d792e64858acb89805e640","slug":"video-video-khal-pa-palta-ma-kaugdha-dapaga-sa-halta-bthatara-nagara-nagama-ka-karayaparanael-para-utha-saval-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाली पड़े प्लाट में कूड़ा डंपिंग से हालात बदतर, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाली पड़े प्लाट में कूड़ा डंपिंग से हालात बदतर, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
चिनहट इलाके में नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही से स्थानीय लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। निकट विधायक चौराहा मल्हौर रोड स्थित पैराडाइज़ बेबी स्कूल के सामने खाली पड़ी जमीन खुलेआम कूड़ा डंपिंग स्थल में तब्दील हो गई है। प्रतिदिन यहां बड़े पैमाने पर कूड़ा डाले जाने से पूरे इलाके में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर निगम के कर्मचारी सुबह घरों के सामने से कूड़ा इकट्ठा कर इसी खाली भूखंड पर डाल देते हैं। लगातार डंपिंग के कारण यहां कूड़े का बड़ा ढेर लग गया है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासी बैरिस्टर यादव ने बताया है कि आंधी और बारिश के दौरान यह कूड़ा उड़कर आसपास के घरों, गलियों और मुख्य सड़क तक फैल जाता है। इससे न केवल वातावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़ते हुए कूड़े से उठने वाली तेज दुर्गंध ने स्थानीय निवासियों का घरों में रहना मुश्किल कर दिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो गर्मी के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। चिनहट प्रथम पार्षद अरुण राय ने बताया कि संज्ञान में यह बात नहीं थी जल्दी ही इसका निराकरण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।