{"_id":"69d792b383031a9333030f86","slug":"video-blramapara-ma-ljasataka-kapana-bnakara-karata-tha-saibra-thaga-tha-garafatara-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में लॉजिस्टिक कंपनी बनाकर करते थे साइबर ठगी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में लॉजिस्टिक कंपनी बनाकर करते थे साइबर ठगी, दो गिरफ्तार
बलरामपुर में सादुल्लानगर पुलिस ने लॉजिस्टिक व माल ढुलाई के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देवा तिवारी निवासी सादुल्लानगर और दीपक कुमार शुक्ला निवासी मनकापुर गोण्डा को संकटा चौराहा से दबोचा। उनके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल व पांच कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी पहचान बनाकर कम दर पर ट्रांसपोर्ट सेवा का झांसा देते थे और एडवांस राशि अलग-अलग बैंक खातों में मंगाते थे। रकम आते ही एटीएम व चेक से निकालकर अन्य खातों में ट्रांसफर कर देते थे। जांच में 10 बैंक खाते मिले हैं, जिनसे जुड़े 11 साइबर शिकायतें सामने आईं। एक खाते में करीब 16 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है। दोनों पर हरियाणा में भी मुकदमा दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।