{"_id":"69d794357200a662ca0a4b85","slug":"video-ayathhaya-ma-janaganaena-ka-tayaraya-taja-20-maii-sa-shanpr-haga-makana-canahakana-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में जनगणना की तैयारियां तेज, 20 मई से शुरू होगा मकान चिन्हांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में जनगणना की तैयारियां तेज, 20 मई से शुरू होगा मकान चिन्हांकन
अयोध्या में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जनपद में जनगणना को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रशासन द्वारा जनपद को 16 चार्ज में विभाजित किया गया है, जिनमें पांचों तहसीलें, सभी नगर निकाय तथा कैंटोनमेंट क्षेत्र को शामिल किया गया है। प्रत्येक चार्ज पर एक-एक वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की गई है, जिन्हें जनपद स्तर पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब फील्ड में जाकर सर्वे करने वाले कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चयनित कर्मियों को आगामी 15 दिनों के भीतर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कर सकें।
उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना की प्रक्रिया के तहत 20 मई से मकानों का चिन्हांकन कार्य शुरू कराया जाएगा, जो 30 जून तक चलेगा। इसके बाद अगले चरण में घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा, जिसकी शुरुआत फरवरी 2027 से प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपादित कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध तरीके से सभी प्रक्रियाएं पूरी कराई जाएंगी, ताकि आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।