{"_id":"69d78fdaa3c2d269cb051edf","slug":"video-municipal-employees-protest-in-bahadurgarh-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 22 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 22 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली रैली
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत वीरवार को बहादुरगढ़ इकाई और सफाई यूनियन ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इंदिरा पार्क से कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू लेकर रैली निकाली, जो रेलवे रोड होते हुए लाल चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई।
कर्मचारियों ने फरीदाबाद में 16 फरवरी को आग बुझाते समय शहीद हुए भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने सहित 22 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि संचालन सचिव अमित ने किया। प्रदर्शन में कई पदाधिकारी व सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।