फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Waste from all five towns in the district will now be disposed

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के पांचों शहरों का कूड़ा अब एक जगह निपटेगा, 18.70 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Sat, 24 Oct 2026 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Waste from all five towns in the district will now be disposed
फोटो नंबर-16नारनौल रघुनाथपुरा का वह स्थान जहां बनेगा जिले का कूड़ा निस्तारण स्थल। संवाद
नारनौल/महेंद्रगढ़। जिले के शहरी क्षेत्रों से निकलने वाले कूड़े के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई हाई पावर वर्क्स कमेटी की बैठक में नारनौल क्लस्टर की कूड़ा निस्तारण परियोजना के टेंडर रेट को मंजूरी दे दी गई। यह परियोजना 18.70 करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन

बैठक में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले कार्यों के टेंडर रेट पर विचार किया गया। नगर परिषद नारनौल के डीएमसी रणबीर सिंह और चेयरपर्सन कमलेश सैनी सहित जिले की चारों नगर पालिकाओं के प्रधान भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, नांगल चौधरी और अटेली मंडी नगर निकायों के कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण और निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए नारनौल में रघुनाथपुरा खालड़ा की पहाड़ी के पास जगह तय की गई है। परियोजना शुरू होने से शहरों में कूड़े के ढेरों की समस्या से राहत मिलेगी और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज इतना निकलता है कूड़ा
जिले के पांचों निकायों में रोज करीब 89 टन कूड़ा एकत्रित होता है। इसमें नारनौल में 51 टन, महेंद्रगढ़ में 16 टन, कनीना में 7.41 टन, नांगल चौधरी में 7.38 टन और अटेली में करीब 7 टन कूड़ा शामिल है। यह सारा कूड़ा अब नारनौल के रघुनाथपुरा में निपटाया जाएगा।
10 साल के लिए होगा काम
नगर परिषद के एमई सोहन सिंह ने बताया कि इस टेंडर की अनुमति 10 साल के लिए दी गई है। टेंडर के लिए पांच कंपनियों ने आवेदन किया था। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो कंपनियां बचीं जिनमें से एक कंपनी तकनीकी रूप से योग्य पाई गई और उसे यह काम सौंपा गया है।उन्होंने बताया कि पहले 617 रुपये प्रति टन की दर से 19.22 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया था। बैठक में इसे घटाकर 600 रुपये प्रति टन की दर से 18.70 करोड़ रुपये पर मंजूरी दी गई।
बाक्स-
शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के बाद आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कूड़ा निस्तारण परियोजना की मंजूरी मिल गई। इससे अब स्वच्छता अभियान को बढ़ावा मिलेगा।-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल
बाक्स-
जिले की पांचों निकायों में कूड़ा निस्तारण परियोजना की मंजूरी मिलने के बाद अब रघुनाथपुरा खालड़ा की पहाड़ी पर जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। इससे पूरे जिले में स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी। -रणबीर सिंह, डीएमसी, नगर परिषद, नारनौल

बाक्स-

जिले में कचरा निस्तारण सेंटर स्थापित करने के लिए पहले 21.36 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया था। अब बैठक में 18 करोड़ रुपये के टेंडर को मंजूरी मिली है।-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगरपालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article