फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   200 students participated in the competition.

Palwal News: प्रतियोगिता में 200 छात्रों ने लिया भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
200 students participated in the competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में शनिवार को चित्रकला और मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 23 स्कूलों के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में ऑक्सफोर्ड स्कूल की हर्षिता ने प्रथम, एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल की दर्शिका ने द्वितीय और एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल की आशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में बीके सी सै स्कूल की योगिता प्रथम, एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल की इच्छा द्वितीय और वंदे मातरम् स्कूल की ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में गोलाया प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल की यशस्वी ने प्रथम, संत दर्शन पब्लिक स्कूल के हर्ष भाटी ने द्वितीय और ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की जाह्नवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में संत दर्शन पब्लिक स्कूल के गौरव ने प्रथम, एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल की लक्ष्मी ने द्वितीय और जीवन ज्योति कॉन्वेंट स्कूल की अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed