फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   50% subsidy available on agricultural machinery.

Palwal News: कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
50% subsidy available on agricultural machinery.
हथीन। कृषि विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए आरकेवीवाई योजना के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के तहत किसानों से कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसान 3 अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि योजना में स्ट्रा-बेलर, स्ट्रा-रेक, एसएमएस, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, सुपर सीडर, जीरो ड्रिल, सरफेस सीडर, स्ट्रा-चोपर, मल्वर, रोटरी स्लेशर, रिवर्सिबल एमबी प्लो, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर (बिना ट्रैक्टर), ट्रैक्टर चालित टेलर मशीन, क्रॉप-रीपर और स्वचालित रीपर बाइंडर सहित कई यंत्र शामिल हैं। एक किसान केवल एक प्रकार के कृषि यंत्र के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि स्ट्रा-बेलर के लिए आवेदन करने वाले किसान को स्ट्रा-रेक और रोटरी स्लेशर खरीदने की अनुमति भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed