फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Live Streaming Where to Watch Football Match online Free

FIFA Final Live Streaming: फाइनल के लिए देर रात का करना होगा इंतजार, भारत में कितने बजे से देख सकेंगे मैच?

Sat, 18 Jul 2026 05:16 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 18 Jul 2026 05:16 PM IST
सार

Spain vs Argentina Final Live Streaming Telecast: करीब एक महीने तक चले रोमांच, उलटफेर और यादगार मुकाबलों के बाद फीफा विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। भारतीय फैंस के लिए चुनौती सिर्फ मैच नहीं, बल्कि आधी रात तक जागकर इस महामुकाबले का लुत्फ उठाने की भी होगी। आइए जानते हैं कि दर्शक कब और कहां ये मैच देख सकेंगे...

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Live Streaming Where to Watch Football Match online Free
स्पेन बनाम अर्जेंटीना - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में करीब एक महीने तक चले रोमांच, उलटफेर और यादगार मुकाबलों के बाद फीफा विश्व कप 2026 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अब खिताबी मुकाबले में गत चैंपियन अर्जेंटीना और 2010 की विश्व विजेता स्पेन आमने-सामने होंगे। भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को यह मुकाबला देखने के लिए रविवार देर रात तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल अमेरिका के न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित प्रतिष्ठित मेटलाइफ स्टेडियम (न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम) में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब न्यूयॉर्क महानगरीय क्षेत्र में विश्व कप फाइनल का आयोजन किया जाएगा। इस स्टेडियम में 80 हजार से अधिक दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। यह मुकाबला टूर्नामेंट के पहले ऐसे फाइनल के रूप में भी याद किया जाएगा, जिसमें पहली बार हाफटाइम एंटरटेनमेंट शो का आयोजन होगा। इसके चलते पारंपरिक हाफटाइम अंतराल को भी बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

अर्जेंटीना और स्पेन किस उपलब्धि के लिए उतरेंगे?
अर्जेंटीना चौथे फीफा विश्व कप खिताब की तलाश में उतरेगा। टीम इससे पहले 1978, 1986 और 2022 में विश्व विजेता बन चुकी है। दूसरी ओर, स्पेन 2010 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

विश्व कप में स्पेन और अर्जेंटीना का आमना-सामना कब हुआ था?
फीफा विश्व कप के इतिहास में स्पेन और अर्जेंटीना की टीमें अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैं। दोनों के बीच पिछला मुकाबला 1966 विश्व कप में हुआ था, जिसमें अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। स्पेन अपना दूसरा विश्व कप फाइनल खेल रहा है, जबकि अर्जेंटीना आठवीं बार फाइनल में उतरेगा और 2022 में जीता अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगा।

भारत में मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय समयानुसार स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबला सोमवार, 20 जुलाई को रात 12:30 बजे शुरू होगा। ऐसे में भारतीय दर्शकों को यह मुकाबला देखने के लिए रविवार देर रात तक जागना होगा।

भारत में फाइनल का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारतीय दर्शक फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 पर देख सकेंगे। वहीं, मैच का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनलों पर होगा। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
  • फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार, 19 जुलाई 2026 (स्थानीय समय) को खेला जाएगा।
  • भारत में यह मुकाबला सोमवार, 20 जुलाई 2026 को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed