{"_id":"6a5b31c97a4aef5545029d5c","slug":"spain-vs-argentina-spanish-royal-family-to-attend-fifa-world-cup-2026-final-match-in-us-photos-2026-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA: स्पेन के शाही परिवार पर चढ़ा विश्व कप का खुमार, फाइनल में रहेगी मौजूदगी; तस्वीरों में देखें रॉयल अंदाज","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA: स्पेन के शाही परिवार पर चढ़ा विश्व कप का खुमार, फाइनल में रहेगी मौजूदगी; तस्वीरों में देखें रॉयल अंदाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:53 PM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल देखने के लिए स्पेन का शाही परिवार न्यू जर्सी जाएगा। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच रविवार की देर रात खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। स्पेन के राजा फेलिप VI, रानी लेतिजिया और उनकी बेटियां, प्रिंसेस लियोनोर और प्रिंसेस सोफिया स्पेन टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में मौजूद होंगे।
विज्ञापन
1 of 6
स्पेन का शाही परिवार
- फोटो : @casareal.es
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फीफा विश्व कप 2026 अब अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच रविवार की देर रात न्यू जर्सी में खिताबी मुकाबला खेला जाना है। इस मैच को देखने के लिए दिग्गजों का तांता लगेगा। स्पेन के शाही परिवार पर भी विश्व कप का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। स्पेन की टीम दूसरी बार ये खिताब अपने नाम करने की जुगत में है। टीम के लिए खास बात यह रहेगी कि स्टेडियम में उनका समर्थन करने के लिए रॉयल परिवार मौजूद रहेगा।
2 of 6
स्पेन का शाही परिवार
- फोटो : @casareal.es
स्टेडियम से करेंगे टीम का समर्थन
स्पेन के रॉयल पैलेस ने बताया है कि राजा फेलिप VI, रानी लेतिजिया और उनकी बेटियां, प्रिंसेस लियोनोर और प्रिंसेस सोफिया स्पेन टीम का विश्व कप फाइनल मैच देखने के लिए रविवार को न्यू जर्सी जाएंगे। टेक्सास में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। अब दूसरे विश्व कप खिताब के बेहद करीब पहुंच चुका स्पेन, फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन अर्जेंटीना का सामना करेगा।
3 of 6
स्पेन का शाही परिवार
- फोटो : @casareal.es
ग्रुप चरण के मैच में भी मौजूद रहे थे राजा फेलिप
इससे पहले जून में, राजा फेलिप स्पेन और उरुग्वे के बीच ग्रुप स्टेज का मैच देखने मेक्सिको भी गए थे, जहां स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराया था। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच वर्षों के तनाव के बाद संबंधों में सुधार आया है। स्पेन का शाही परिवार सुर्खियों में भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्पेन का शाही परिवार
- फोटो : @casareal.es
रणनीतिक निरंतरता ने दिलाई स्पेन को जीत
टेक्सास के आर्लिंगटन में खेले गए सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस पर शानदार जीत दर्ज की। फ्रांस की टीम अमेरिका में चल रहे इस टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन आक्रामक प्रदर्शन के कारण काफी मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन वह स्पेन की चुनौती को पार नहीं कर सकी। पहले हाफ में मिकेल ओयारजाबाल ने पेनल्टी के जरिए गोल कर स्पेन का खाता खोला। दूसरे हाफ में पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल करके स्पेन की बढ़त को दोगुना कर दिया। दो बार की चैंपियन फ्रांस की टीम ने अपने आक्रमण में कई बदलाव किए, लेकिन वे एक भी गोल करने में नाकाम रहे। मैच के बाद स्पेन के कोच लुइस दे ला फुएंते ने इस सफलता का श्रेय पिछले लगभग चार वर्षों से विकसित की गई निरंतर रणनीतिक योजना को दिया था। उन्होंने अपने खिलाड़ियों के समर्पण, टीम वर्क और शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की थी।
विज्ञापन
5 of 6
स्पेन का शाही परिवार
- फोटो : @casareal.es
2010 में जीता था पहला खिताब
स्पेन 2010 में जीतने के बाद अपना दूसरा फीफा विश्व कप का खिताब जीतने की कोशिश कर रहा है। खिताबी मुकाबले में खेल की दो अलग-अलग शैलियों का टकराव देखने को मिलेगा। स्पेन के पास मेसी को टक्कर देने के लिए लामिन यामल के रूप में युवा स्ट्राइकर है। दक्षिण अमेरिकी चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन को मार्च के अंत में कतर के दोहा में फाइनलिस्सिमा में एक दूसरे का मुकाबला करना था, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण यह मैच नहीं हो पाया। अब संयोग देखिए कि विश्व कप फाइनल में यह दोनों टीम आमने-सामने होंगी। इस मैच की खास बात यह भी होगी कि स्पेन का शाही परिवार इसका गवाह बनेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।