फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympian Manu Bhaker Voices Concern Over Exam Paper Leak Protests, Calls for Accountability

Paper Leak: 'सभी को शिक्षा और सुरक्षित भविष्य का अधिकार', छात्रों के समर्थन में उतरीं मनु भाकर; क्या कहा?

Sat, 18 Jul 2026 03:43 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 18 Jul 2026 03:43 PM IST
सार

डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने परीक्षा पेपर लीक के विरोध के बीच छात्रों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बिना डर के सपने देखने का अधिकार मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Olympian Manu Bhaker Voices Concern Over Exam Paper Leak Protests, Calls for Accountability
मनु भाकर - फोटो : X (@realmanubhaker)

विस्तार

दोहरी ओलंपिक पदक विजेता शूटर मनु भाकर ने कथित तौर पर परीक्षा पेपर लीक होने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और जीवन में एक निष्पक्ष मौका पाने का अधिकार है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस दिग्गज शूटर ने कहा कि यह मुद्दा राजनीति से कहीं बड़ा है। उन्होंने छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अधिक जवाबदेही तय करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

पेपर लीक के विरोध के बीच मनु भाकर ने क्या चिंता जताई?
मनु भाकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "इस समय बात हमारे देश के भविष्य से जुड़ी जिंदगियों की है। यह हम सभी का मुद्दा है।" मनु भाकर ने कहा कि मैं एक छात्रा हूं और एक समय हम सभी छात्र रहे हैं। हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और जीवन में निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए। ये कोई विशेष अधिकार नहीं, बल्कि उनके मौलिक अधिकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन छात्रों ने जान गंवाई, उनके बारे में मनु भाकर ने क्या कहा?
उन्होंने उन छात्रों और बच्चों का भी जिक्र किया, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मनु ने कहा कि वे देश का भविष्य बनने वाले थे और उनके सपनों, क्षमता तथा भविष्य की रक्षा की जानी चाहिए थी। मनु भाकर ने कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध का विषय नहीं है। यह उन मुद्दों पर आवाज उठाने की बात है जो वास्तव में मायने रखते हैं- शिक्षा, पर्यावरण, सुरक्षा और जवाबदेही। ये ऐसे मुद्दे हैं जो हमारी सोच या विचारधारा से परे हर व्यक्ति को प्रभावित करते हैं।

छात्रों की पीड़ा पर मनु भाकर ने क्या कहा?
डबल ओलंपिक पदक विजेता ने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है, लेकिन छात्रों को इस तरह परेशान होते देख उन्हें गहरा दुख होता है। उन्होंने कहा कि हम छात्रों के प्रति और बेहतर जिम्मेदारी निभाने के लिए बाध्य हैं। हर बच्चे को ऐसा भविष्य मिलना चाहिए, जहां वह बिना डर के पढ़ सके, आगे बढ़ सके और अपने सपने पूरे कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed