फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mirabai Chanu and Lovlina Borgohain Named India Flag and Baton Bearers for Commonwealth Games Opening Ceremony

CWG 2026: क्या कॉमनवेल्थ में भारत का आगाज होगा खास? ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई-लवलीना को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 18 Jul 2026 05:09 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 18 Jul 2026 05:09 PM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आगाज से पहले भारत के लिए गर्व का पल सामने आया है। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन को उद्घाटन समारोह में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों खिलाड़ी ग्लासगो में भारतीय दल की अगुवाई करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
Mirabai Chanu and Lovlina Borgohain Named India Flag and Baton Bearers for Commonwealth Games Opening Ceremony
मीराबाई चानू - फोटो : Twitter

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन को ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की उद्घाटन समारोह में भारत का ध्वजवाहक और बैटन बेयरर बनाया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने शनिवार को इसकी घोषणा की। कम आकार में आयोजित होने वाले इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट की शुरुआत 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह के साथ होगी।

विज्ञापन

क्या दो महिला खिलाड़ियों को मिली जिम्मेदारी?
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन को यह जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। पीटी उषा ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि मीराबाई और लवलीना ओवीओ हाइड्रो में यह सम्मान संभालेंगी। मैं दोनों खिलाड़ियों और पूरे भारतीय दल को शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह में भारतीय टीम के लिए दो महिला खिलाड़ियों का चयन गर्व की बात है। दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और फिलहाल ब्रिटेन में होने वाले खेलों की तैयारी कर रही हैं।

क्या मीराबाई चानू फिर से भारत की बड़ी पदक उम्मीद होंगी?
मीराबाई चानू 8 अगस्त को 32 साल की हो जाएंगी। वह करीब एक दशक से भारत की प्रमुख भारोत्तोलक खिलाड़ियों में शामिल हैं। मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में महिलाओं की 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। हालांकि, वह 2024 पेरिस ओलंपिक में अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकीं, लेकिन ग्लासगो में वह अब भी भारत की मजबूत पदक दावेदारों में शामिल हैं। वह विश्व चैंपियनशिप में भी कई पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लवलीना बोरगोहेन भी ग्लासगो में पदक की बड़ी दावेदार हैं?
लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने 2023 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। लवलीना ने 2023 एशियाई खेलों में भी रजत पदक अपने नाम किया था। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उनसे भारत के लिए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed