FIFA WC Final 2026: दिल्ली में फैंस के नाम होगी फाइनल की रात, कितने बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट और कैफे? जानिए
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि दिल्ली की सड़कों पर भी यादगार बनने जा रहा है। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले राष्ट्रीय राजधानी के फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी राहत मिली है। दिल्ली सरकार ने एलान किया है कि इस खास रात कैफे और रेस्टोरेंट देर रात तक खुले रह सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप की मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना इतिहास रचने से बस एक जीत दूर है। रविवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) मेटलाइफ स्टेडियम में खिताबी मैच खेला जाएगा, जिसमें यूरोपीय चैंपियन स्पेन पर जीत से लियोनेल स्कालोनी की टीम साल 1962 में ब्राजील के बाद विश्व कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली टीम बन जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक ऐसा मुकाबला बताया है, जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी। इस मुकाबले के लिए राजधानी के रेस्टोरेंट और कैफे सुबह 4 बजे तक फैंस के लिए खुले रहेंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि हर फुटबॉल फैन ने लियोनेल मेसी को इतिहास बनाते देखा है। अब, इतिहास में एक और कहानी जुड़ने जा रही है। एक लीजेंड। एक युवा टैलेंट। एक ट्रॉफी। एक ऐसी रात जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी। दिल्ली उस रात के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' सुधारों के तहत शहर में 24x7 बिजनेस-फ्रेंडली सिस्टम पहले से ही लागू है। इसलिए, इस वीकेंड राजधानी के रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य योग्य जगहें सुबह 4 बजे तक फैंस का स्वागत कर सकती हैं, जिससे शहर के लोग मिलकर फुटबॉल की इस सबसे बड़ी रात का लुत्फ उठा सकेंगे।
Every football fan has watched Lionel Messi make history. Now, history has one more story to tell.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 18, 2026
A legend.
A teenage prodigy.
One trophy.
One night that generations will remember.
Delhi is ready for that night.
With the city’s 24x7 business-friendly operating framework…
फाइनल तक अर्जेंटीना का सफर कैसा रहा?
फाइनल तक अर्जेंटीना का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। इसमें शानदार जीत, जबरदस्त वापसी, एक्स्ट्रा-टाइम के कड़े मुकाबले और सबसे बढ़कर, लियोनेल मेसी का एक और यादगार टूर्नामेंट शामिल रहा है। 39 वर्षीय कप्तान ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल (8) करने वालों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वह एक बार फिर अर्जेंटीना के अभियान की मुख्य ताकत बने हैं। इस सफर में, उन्होंने मिरोस्लाव क्लोज के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को भी तोड़कर अपने करियर में 21 गोल के साथ फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।
फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच किसकी ताकत भारी पड़ेगी?
अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट की सबसे आक्रामक टीम भी रही है, जिसने 7 मुकाबलों में 19 गोल किए हैं। इसमें कप्तान के साथ-साथ लुटारो मार्टिनेज, एन्जो फर्नांडीज, जूलियन अल्वारेज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर और जियोवानी लो सेल्सो ने भी अहम योगदान दिया है। अब अर्जेंटीना और इतिहास के बीच सिर्फ स्पेन खड़ा है। फाइनल में भी दिलचस्प रणनीतिक मुकाबला देखने को मिलेगा। अर्जेंटीना टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 19 गोल करने वाली टीम के तौर पर फाइनल में पहुंची है, जबकि स्पेन का डिफेंस सबसे मजबूत है; उन्होंने सात मुकाबलों में सिर्फ एक गोल खाया है।
क्या मेसी अपने आखिरी विश्व कप में इतिहास रच पाएंगे?
ये मेसी का आखिरी विश्व कप भी हो सकता है। ऐसे में अर्जेंटीना इस दिग्गज के लिए एक और खिताब जीतना चाहेगी। अगर ऐसा होता है, तो अर्जेंटीना, इटली और ब्राजील के बाद फीफा विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाला तीसरा देश बनेगा।