फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Preview Team News head to head Details

Spain vs Argentina Preview: 34 साल बाद रैंकिंग में शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल, मेसी या यमाल; कौन पड़ेगा भारी?

Sat, 18 Jul 2026 02:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jul 2026 02:57 PM IST
सार

FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Preview: अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए तैयार हैं। अर्जेंटीना जहां अपने खिताब को बरकरार रखने की कोशिश करेगा, जबकि स्पेन का प्रयास 2010 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने का होगा।

विज्ञापन
Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Preview Team News head to head Details
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : FIFA.com

विस्तार

फीफा विश्व कप फाइनल के लिए मंच सज चुका है जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रमण वाली टीम अर्जेंटीना का सामना स्पेन की उस टीम से होगा जिसकी डिफेंस की मजबूती का कोई सानी नहीं है। खिताबी मुकाबले में खेल की दो अलग-अलग शैलियों का टकराव देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी लियोनल मेसी और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना रविवार को न्यू जर्सी में स्पेन की मजबूत रक्षात्मक टीम से भिड़ेंगे। स्पेन के पास मेसी को टक्कर देने के लिए लामिन यामल के रूप में युवा स्ट्राइकर है।
विज्ञापन


स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया। इस टूर्नामेंट में वापसी करने में माहिर अर्जेंटीना ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर जीत हासिल की। अब दो ऐसी टीमों का सामना हो रहा है जो फीफा की विश्व रैंकिंग में नंबर एक और दो पर मौजूद हैं। 34 साल बाद ऐसा हो रहा है जब फीफा रैंकिंग की शीर्ष दो टीमों के बीच विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन

अर्जेंटीना के सामने खिताब बचाने की चुनौती
  • अर्जेंटीना अपना चौथा खिताब जीतने की कोशिश कर रहा है और ब्राजील के बाद लगातार दो बार विश्व कप चैंपियन बनने की ओर अग्रसर है, जिसने 1958 और 1962 में यह उपलब्धि हासिल की थी। 
  • स्पेन 2010 में जीतने के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश कर रहा है। 
  • अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं जबकि टूर्नामेंट में सबसे कम गोल खाने के मामले में स्पेन सबसे आगे है। उसने सिर्फ एक गोल खाया है।
  • दक्षिण अमेरिकी चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन को मार्च के अंत में कतर के दोहा में फाइनलिस्सिमा में एक दूसरे का मुकाबला करना था लेकिन मध्य पूर्व में जारी जंग के कारण यह मैच नहीं हो पाया। अब संयोग देखिए कि विश्व कप फाइनल में यह दोनों टीम आमने-सामने होंगी।
  • यह फुटबॉल के वर्तमान और भविष्य के बीच एक मुकाबला होगा। साथ ही उन टीमों के बीच भी मुकाबला होगा जो विश्व कप से पहले फीफा की विश्व रैंकिंग में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज थीं। अर्जेंटीना नंबर एक और स्पेन नंबर दो पर।

Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Preview Team News head to head Details
फीफा विश्व कप - फोटो : FIFA.com
दोनों टीमों का अब तक कैसा रहा सफर
स्पेन ने फाइनल तक के सफर में छह जीत हासिल की और एक ड्रॉ खेला। उसने अब तक 13 गोल किए हैं और केवल एक गोल खाया है। स्पेन ने ग्रुप चरण में केप वर्डे से गोल रहित ड्रॉ खेलने के बाद सऊदी अरब को 4-0 से और उरुग्वे को 1-0 से हराया। उसने नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रिया को 3-0 से, पुर्तगाल को 1-0 से, बेल्जियम को 2-1 से, फ्रांस को 2-0 से हराया।

अर्जेंटीना अपने सभी सात मैच जीत कर फाइनल तक पहुंचा है। उसने अब तक 19 गोल किए हैं और सात गोल खाए हैं। अर्जेंटीना ने ग्रुप चरण में अल्जीरिया को 3-0 से, ऑस्ट्रिया को 2-0 से और जॉर्डन को 3-1 से हराया। उसने नॉकआउट चरण में केप वर्दे को 3-2 से, मिस्र को 3-2 से, स्विट्जरलैंड को 3-1 से और इंग्लैंड को 2-1 से हराया।
विज्ञापन

Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Preview Team News head to head Details
फीफा विश्व कप - फोटो : fifa.com
क्यों खास है खिताबी मुकाबला?
  • फीफा विश्व कप में पहली बार फाइनल में यूरो कप और कोपा अमेरिका चैंपियन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 
  • अर्जेंटीना की टीम सातवीं बार विश्व कप का फाइनल खेलने उतरेगी। 
  • मेसी बनाम यमाल माना जा रहा फीफा विश्व कप का खिताबी मुकाबला। 

अर्जेंटीना बनाम स्पेन हेड टू हेड
विश्व कप के एक ही मैच में आमने-सामने हुए हैं अर्जेंटीना-स्पेन। 1966 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था जिसमें अर्जेंटीना 2-1 से जीती थी। 2018 में आखिरी बार मैत्री मैच आपस में खेले थे स्पेन और अर्जेंटीना जिसमें स्पेन 6-1 से जीती थी। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कुल 14 मैच खेले गए हैं जिसमें से अर्जेंटीना ने छह जीते हैं, जबकि स्पेन को भी छह में सफलता मिली है। वहीं, दो मैच ड्रॉ रहे हैं। 

Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Preview Team News head to head Details
अर्जेंटीना बनाम स्पेन - फोटो : FIFA.com
इस विश्व कप में अर्जेंटीना है कमबैक किंग
  • मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 90+5 मिनट में गोल से 2-0 से जीत पक्की की।
  • मेसी ने ग्रुप स्टेज पर जॉर्डन के खिलाफ 80वें मिनट में निर्णायक गोल से टीम को 3-1 से जिताया।
  • मार्टिनेज (92वें मिनट) और केप वर्डे के आत्मघाती गोल (111वें मिनट) से अर्जेंटीना 3-2 से जीती।
  • नॉकआउट में मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ी अर्जेंटीना, लेकिन 79, 83 व 92वें मिनट में गोल करके 3-2 से जीती।
  • नॉकआउट में स्विट्जरलैंड से 1-1 से बराबर रहने के बाद अर्जेंटीना ने 112वें व 121वें मिनट में गोल करके मैच जीता।
  • इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 0-1 से पिछड़ी, लेकिन अर्जेंटीना ने दो गोल (85, 92वें मिनट) में करके जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed