फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu entered final of Japan Open after Tokyo Olympics champion Chen Yufei of China retired midway

Japan Open: पीवी सिंधू सीजन के अपने पहले खिताब से एक कदम दूर, चेन यू सेमीफाइनल मैच के दौरान हुईं चोटिल

Sat, 18 Jul 2026 09:56 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jul 2026 09:56 AM IST
सार

पीवी सिंधू अपना खिताबी सूखा खत्म करने के करीब पहुंच गई हैं। सिंधू ने जापान ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की चेन यू फेई से था, लेकिन मैच के दौरान चेन चोटिल हो गईं जिससे सिंधू खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रहीं।

विज्ञापन
PV Sindhu entered final of Japan Open after Tokyo Olympics champion Chen Yufei of China retired midway
पीवी सिंधू - फोटो : IANS

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू दो साल में पहली बार फाइनल में पहुंची हैं। महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन चीन की चेन यू फेई रिटायर्ड हर्ट हो गईं जिससे सिंधू ने जापान ओपन के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। सिंधू सेमीफाइनल में 21-19, 15-10 से आगे चल रही थीं, लेकिन विश्व की नंबर चार चेन को हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण मैच से हटना पड़ा। इस वजह से सिंधू फाइनल में पहुंच गईं। 
विज्ञापन

आखिरी बार 2022 में जीता था कोई बड़ा खिताब
सिंधू का 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल के बाद यह पहला फाइनल होगा। सिंधू मलयेशिया ओपन सुपर 500 में उपविजेता रही थीं और उन्होंने आखिरी बार कोई बड़ा खिताब 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 में जीता था। सिंधू का रविवार को होने वाले फाइनल में सामना जापान की अकाने यामागुची और इंडोनेशिया की पुट्री कुसुमा वरडानी के बीच सेमीफाइनल की विजेता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन के खिलाफ अच्छा नहीं था रिकॉर्ड
दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने चौथे नंबर की वरीयता प्राप्त चेन के खिलाफ अपने हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में 6-8 से पिछड़ने के बाद इस मुकाबले में प्रवेश किया था। चेन ने उनकी पिछली चारों भिड़ंत जीती थीं, जिसमें इस साल के इंडोनेशिया मास्टर्स में सीधे गेम में मिली जीत भी शामिल थी। चेन पर सिंधू की आखिरी जीत 2019 विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में आई थी, जहां वह भारत की पहली बैडमिंटन विश्व चैंपियन बनी थीं।
विज्ञापन

मैच में सिंधू ने बनाई ली थी पकड़
सिंधू ने सकारात्मक शुरुआत की और मिड-गेम ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बनाने से पहले 6-5 से आगे निकल गईं। चेन ने वापसी करते हुए 18-18 से बराबरी कर ली, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपना संयम बनाए रखा और पहला गेम अपने नाम कर लिया। सिंधू ने इस लय को दूसरे गेम में भी बरकरार रखा और 15-10 की बढ़त बना ली, जिसके बाद चेन को चोट के कारण रिटायर हर्ट होने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed