फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India Announce 20-Member Squad for FIH Womens Hockey World Cup 2026, Salima Tete Named Captain

Women's Hockey WC: विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, सलीमा बनीं कप्तान; किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

Fri, 17 Jul 2026 01:10 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 17 Jul 2026 01:10 PM IST
सार

हॉकी इंडिया ने एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया। सलीमा टेटे को कप्तान बनाया गया है। भारत को पूल डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है।

विज्ञापन
India Announce 20-Member Squad for FIH Womens Hockey World Cup 2026, Salima Tete Named Captain
भारतीय महिला टीम - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

हॉकी इंडिया ने एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान सलीमा टेटे को सौंपी गई है। अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलित मिश्रण वाली यह टीम अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप में चुनौती पेश करेगी।

विज्ञापन


विश्व कप के लिए कैसी है भारतीय टीम?
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच स्योर्ड मारिजने ने चुनी गई टीम को संतुलित बताया है। विश्व कप 15 से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी नीदरलैंड और बेल्जियम संयुक्त रूप से करेंगे। बंगलूरू के राष्ट्रीय शिविर में तैयारी कर रही इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी जगह मिली है। इन खिलाड़ियों ने हालिया अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में प्रभावित किया है। पिछले महीने न्यूजीलैंड में खेले गए एफआईएच नेशंस कप में भारत ने बिना कोई मैच गंवाए खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन

कोच ने टीम को लेकर क्या कहा?
मुख्य कोच स्योर्ड मारिजने ने कहा कि टीम को बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए संतुलित तरीके से चुना गया है। उनके मुताबिक खिलाड़ियों ने विश्व कप से पहले कड़ी मेहनत की है और उन्हें इस टीम की क्षमता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ सबसे बड़े मंच पर खेलने को लेकर टीम उत्साहित है।

भारत का पूल और मैच कब होंगे?
भारतीय टीम को पूल डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। टीम अपने सभी ग्रुप मुकाबले नीदरलैंड के एमस्टेलवीन स्थित वागेनर हॉकी स्टेडियम में खेलेगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 16 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा। इसके बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ेगा।

एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम

  • गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबम
  • डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुंगी, ज्योति, शिल्पी डबास
  • मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग
  • फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed