फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Spain Vs Argentina: Argentina President Javier Milei Won't Attend FIFA World Cup Final know reason

Spain Vs Argentina: फाइनल देखने क्यों नहीं जा रहे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मिलेई? कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 17 Jul 2026 12:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jul 2026 12:02 PM IST
सार

गत चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए न्यू जर्सी में दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा, लेकिन अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई फाइनल मैच देखने स्टेडियम नहीं जाएंगे। मिलेई ने खुद ये जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Spain Vs Argentina: Argentina President Javier Milei Won't Attend FIFA World Cup Final know reason
जेवियर मिलेई - फोटो : IANS

विस्तार

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने बताया कि वह अंधविश्वास के कारण विश्व कप फाइनल देखने के लिए न्यू जर्सी नहीं जाएंगे और उनकी टीम का रविवार को स्पेन के खिलाफ होने वाला खिताबी मुकाबला घर में बैठकर ही देखेंगे। उन्होंने अर्जेंटीना के पिछले सातों मैच भी घर से ही देखे थे। मौजूदा चैंपियन इन सभी मैच में जीत हासिल करने में सफल रहा था। इन मैच के दौरान मिलेई ने एक खास जैकेट पहनी थी और उन्होंने कहा कि फाइनल के दिन भी वह इसी जैकेट को पहनकर मैच देखेंगे। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए इस मैच में खेलेगा।
विज्ञापन


दुनिया भर के प्रशंसक और खिलाड़ी अंधविश्वासों पर भरोसा करते हैं, जिनके बारे में उनका मानना है कि वे उनकी टीम की किस्मत बदल सकते हैं। लेकिन लैटिन अमेरिका विशेष रूप से अर्जेंटीना में तथाकथित काबालास यानी अनुष्ठानिक विश्वास और आदतें बेहद महत्व रखती हैं। मालूम हो कि अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यू जर्सी में फीफा विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन

राष्टपति निवास पर ही मुकाबला देखेंगे मिलेई
मिलेई से जब पूछा गया कि क्या वह रविवार के मैच को देखने के लिए अपने करीबी सहयोगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के साथ न्यू जर्सी की यात्रा करेंगे? इस पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं। मैं पिछले मैचों की तरह यह मैच भी ओलिवोस (अर्जेंटीना का राष्ट्रपति निवास) से ही देखूंगा।' पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वह अंधविश्वास के चलते घर पर रह रहे हैं। मिलेई ने हां में जवाब दिया। यही नहीं उन्होंने एक और अंधविश्वास की भी चर्चा की।

मिलेई ने कहा, क्योंकि ठंड है और मैं हीटर नहीं चलाता, इसलिए मैं एक ब्रांडेड जैकेट पहनता हूं। स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच वाले दिन मुझे बहुत गर्मी लगी। मैंने जैकेट उतार दी और उन्होंने हमारे खिलाफ गोल कर दिया। मैंने फिर से जैकेट पहन ली और उसके बाद मैच समाप्त होने तक उसे नहीं उतारा।

अकेले मिलेई ही नहीं अर्जेंटीना के अधिकतर निवासी इसी तरह के अंधविश्वास में टीम के जीतने पर एक ही तरह की दिनचर्या का पालन करते हैं। कुछ लोग हर मैच में एक ही कपड़े पहनते हैं और विश्व कप के दौरान अपनी जर्सी नहीं धोते हैं। कुछ लोग हर मैच एक ही जगह पर बैठकर देखते हैं। आलम यह है कि कुछ लोगों को मैच देखने ही नहीं दिया जाता। ऐसा उन लोगों के साथ हो सकता है जो अर्जेंटीना के गोल करने के समय बाथरूम में हों।

क्यों खिताबी मुकाबला देखने से बच रहे हैं राष्ट्रपति मिलेई? 
मौजूदा विश्व कप में एक वीडियो काफी चर्चित रहा। मिस्र के खिलाफ मैच में जब अर्जेंटीना ने गोल करने की शुरुआत की तो प्रशंसकों के एक समूह ने बाइबल पढ़ना शुरू कर दिया, जिसके बाद से वे हर मैच में इस रस्म को दोहराने लगे। प्रतिद्वंद्वी टीम को बेअसर करने के लिए एक आम रस्म में उसके खिलाड़ियों की तस्वीरों या उनके नाम लिखे कागज़ के टुकड़ों को बर्फ में जमा देना भी शामिल है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति लंबे समय से विश्व कप के महत्वपूर्ण मैचों में शामिल होने से बचते रहे हैं। यह अंधविश्वास 1990 के टूर्नामेंट से चला आ रहा है, जब तत्कालीन राष्ट्रपति कार्लोस मेनेम कैमरून के हाथों शुरुआती मैच में हार से ठीक पहले अर्जेंटीना की टीम से मिले थे। तब से अर्जेंटीना के किसी भी राष्ट्रपति ने स्टेडियम में जाकर राष्ट्रीय टीम का मैच नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed