{"_id":"6a599a5998dc5a38230182fe","slug":"fifa-world-cup-2026-spain-team-concern-raises-ahead-of-the-final-match-against-argentina-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: फाइनल मैच से पहले बढ़ा स्पेन का सिरदर्द, इन दो स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: फाइनल मैच से पहले बढ़ा स्पेन का सिरदर्द, इन दो स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता
Fri, 17 Jul 2026 08:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:28 AM IST
सार
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले ही स्पेन का सिरदर्द बढ़ गया है क्योंकि उसके दो खिलाड़ी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
यमाल
- फोटो : FIFA.COM/AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेन ने अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, स्पेन के लिए खिताबी मुकाबले से पहले लैमिन यमाल और पेड्रो पोरो की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। न्यू जर्सी में हुए पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान युवा स्टार लैमिन यमाल और डिफेंडर पेड्रो पोरो ने बाकी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास नहीं किया। दोनों खिलाड़ियों ने मैदान के किनारे हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग की।
विज्ञापन
यमाल ने सेमीफाइनल में किया था दमदार प्रदर्शन
लैमिन यमाल की बाईं जांघ पर पट्टी बंधी हुई थी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें एहतियात के तौर पर मुख्य ग्रुप से अलग रखा गया ताकि फाइनल से पहले उनकी फिटनेस पर कोई असर न पड़े। यमाल इस विश्व कप में अब तक 496 मिनट तक मैदान पर सक्रिय रहे हैं। केप वर्डे के खिलाफ एक मैच को छोड़कर उन्होंने हर मुकाबले में शुरुआती एकादश में जगह बनाई है। हालांकि, चोट से वापसी के बाद वे अभी तक अपनी पूरी लय में नहीं दिखे हैं, लेकिन सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी तेज रफ्तार और शानदार मूवमेंट की वजह से स्पेन को पेनल्टी मिली, जिससे टीम ने बढ़त हासिल की।
दूसरी ओर, पेड्रो पोरो ने स्पेन के सात में से पांच मैचों में शुरुआत की है और कुल 444 मिनट मैदान पर बिताए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 और फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में गोल भी किया था। सेमीफाइनल के बाद स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने बताया कि पोरो की मांसपेशियों में हल्की जकड़न है और फाइनल से पहले उनकी फिटनेस की जांच की जाएगी।

अर्जेंटीना और स्पेन में होगी खिताबी भिड़ंत
कोच ने यमाल की स्थिति पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम से मिली जानकारी के अनुसार यमाल को कोई गंभीर समस्या नहीं है और उनकी हालत ठीक है। रविवार की देर रात को होने वाला यह मुकाबला स्पेन के लिए बेहद खास होगा। साल 2010 में पहली बार विश्व चैंपियन बनने के बाद यह टीम का पहला विश्व कप फाइनल है। वहीं, अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान से उतरेगा। अर्जेंटीना इससे पहले 1978, 1986 और 2022 में विश्व चैंपियन बन चुका है।