फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony: Date Time Performers Venue and Live Streaming Details

FIFA World Cup: भारत में कितने बजे से शुरू होगा समापन समारोह? जानें टॉम क्रूज से लेकर कौन-कौन सितारे आएंगे नजर

Fri, 17 Jul 2026 01:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jul 2026 01:57 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है। अर्जेंटीना और स्पेन में से कोई एक टीम इस ट्रॉफी को अपने नाम करेगी। खिताबी मुकाबले से ठीक पहले भव्य समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा जिसमें कई दिग्गज अपनी प्रस्तुति देंगे। आइए जानते हैं समापन समारोह के बारे में सबकुछ...

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony: Date Time Performers Venue and Live Streaming Details
फीफा विश्व कप समापन समारोह - फोटो : IANS

विस्तार

इतिहास के सबसे बड़े खेल आयोजन यानी फीफा विश्व कप 2026 का शानदार समापन होने जा रहा है। रविवार को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले से ठीक पहले एक भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह इस टूर्नामेंट के दौरान तीन मेजबान देशों और 16 मेजबान शहरों में खेलने वाली सभी 48 टीमों के यादगार सफर का जश्न मनाएगा। गत चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा। आइए जानते हैं कि समापन समारोह में कौन-कौन से कलाकार प्रस्तुति देंगे और भारत में कितने बजे से इसका प्रसारण होगा...
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony: Date Time Performers Venue and Live Streaming Details
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
फाइनल देखने जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाली इस खिताबी भिड़ंत में खेल के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी भी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ट्रंप न्यू जर्सी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला देखने पहुंचेंगे और विजेता टीम को विश्व कप ट्रॉफी भी सौंपेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप फाइनल से पहले ट्रंप टावर में फीफा प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह स्टेडियम पहुंचकर खिताबी मुकाबले का आनंद लेंगे। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो पहले ही बता चुके हैं कि ट्रंप विजेता टीम के कप्तान को विश्व कप ट्रॉफी सौंपेंगे। ऐसे में मैदान के साथ पुरस्कार वितरण समारोह पर भी दुनिया की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुटेंगे दुनिया के दिग्गज कलाकार
सितारों से सजे इस समारोह में संगीत और मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम एक साथ मंच साझा करेंगे। इस कार्यक्रम में हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज, लौरा पाउसिनी, रॉबी विलियम्स और आईशोस्पीड जैसे वैश्विक सुपरस्टार मुख्य कलाकार के तौर पर नजर आएंगे। यह रंगारंग समापन समारोह 'बैलिच वंडर स्टूडियो' के साथ साझेदारी में किया जा रहा है। 
विज्ञापन

जेनिफर हडसन गाएंगी राष्ट्रीय गीत
एमी, ग्रैमी, आस्कर और टोनी पुरस्कार विजेता जेनिफर हडसन फीफा विश्व कप फाइनल से पहले अमेरिका का राष्ट्रगीत गाएंगी। फीफा विश्व कप 2026 के मुख्य संचालन अधिकारी हेइमो शिरगी ने कहा था, उद्घाटन समारोह की भावना को आगे बढ़ाते हुए समापन समारोह में संगीत, संस्कृति और फुटबॉल के जरिये फीफा विश्व कप 2026 का समापन किया जाएगा। इसके बाद उस बहुप्रतीक्षित मैच की शुरुआत होगी जो इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के चैंपियन का फैसला करेगा। 

FIFA World Cup 2026 Closing Ceremony: Date Time Performers Venue and Live Streaming Details
शकीरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@shakira
हाफ-टाइम शो में कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन सजाएंगे सुर
  • फाइनल मैच के हाफ-टाइम शो को 'कोल्डप्ले' के क्रिस मार्टिन निर्देशित करेंगे। इस शो में पांच मुख्य सह-कलाकार अपनी परफॉर्मेंस देंगे।
  • जस्टिन बीबर: कनाडाई सुपरस्टार जस्टिन बीबर कोचेला में धमाल मचाने के बाद पहली बार इस मंच पर अपनी परफॉर्मेंस देंगे।
  • मैडोना: दिग्गज अमेरिकी गायिका मैडोना मंच पर नजर आएंगी। उन्होंने फेड के साथ मिलकर 'रीड माई लिप्स' गाना रिलीज किया है। ये फीफा विश्व कप 2026 के आधिकारिक एल्बम का हिस्सा है। 
  • शकीरा: कोलंबियाई स्टार शकीरा, जिन्होंने उद्घाटन समारोह में भी परफॉर्म किया था वह भी इस शो का हिस्सा होंगी। बर्नबाय के साथ गाया गया उनका गाना 'दाई दाई' इस विश्व कप का आधिकारिक गीत है।
  • गुस्तावो डुडामेल: लॉस एंजिलिस फिलहारमोनिक के संगीत निर्देशक गुस्तावो डुडामेल भी इस हाफ-टाइम शो के कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
  • बीटीएस: दक्षिण कोरिया का बेहद लोकप्रिय बॉयबैंड 'बीटीएस' भी इस हाफ-टाइम शो में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतेगा।

मैच से डेढ़ घंटे पहले होगा आयोजन
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप का खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार रविवार की देर रात 12:30 बजे से शुरू होगा। समापन समारोह इससे डेढ़ घंटे पहले यानी रात 11 बजे से होगा। समापन समारोह के बाद मैच शुरू होगा और हाफ टाइम के दौरान करीब 25 मिनट का शो भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed