{"_id":"6a59b3887eade73f7a001a0a","slug":"winners-of-fifa-world-cup-2026-final-will-receive-championship-rings-along-with-trophy-and-medals-know-details-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: पहली बार विजेता को ट्रॉफी और मेडल के साथ दी जाएगी चैंपियनशिप अंगूठी, क्या है इसकी खासियत?","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: पहली बार विजेता को ट्रॉफी और मेडल के साथ दी जाएगी चैंपियनशिप अंगूठी, क्या है इसकी खासियत?
Fri, 17 Jul 2026 10:16 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:16 AM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के दो फाइनलिस्ट तय हो गए हैं जो रविवार की देर रात खिताब के लिए भिड़ेंगे। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फीफा ने भी फाइनल की तैयारियां कर ली है। फीफा ने बताया है कि इस बार विजेता टीम को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ-साथ विशेष चैंपियनशिप अंगूठी भी दी जाएगी। आइए जानते हैं क्या है इस अंगूठी की खासियत और किस तरह फैंस को भी ये अंगूठी मिल सकती है...
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के विजेताओं को इस बार ऐतिहासिक प्रतिष्ठित ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ-साथ विशेष रूप से तैयार किए गए चैंपियनशिप रिंग्स भी दिए जाएंगे। फीफा की वेबसाइट के अनुसार, यह पहला मौका है जब फीफा के किसी टूर्नामेंट में इस तरह का सम्मान दिया जा रहा है। अमेरिकी खेल जगत की एक पुरानी और ऐतिहासिक परंपरा से प्रेरित होकर यह कदम उठाया गया है। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को ये अंगूठी पहनाई जाएगी। खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार, रविवार देर रात 12:30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
अर्जेंटीना के पास खिताब बरकरार रखने का मौका
मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की थी। मैच में अर्जेंटीना की टीम पिछड़ रही थी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी की। एंजो फर्नांडीज ने बराबरी का गोल दागकर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया। इसके बाद, इंजरी टाइम में लाउतारो मार्टिनेज ने निर्णायक गोल दागकर अर्जेंटीना को फाइनल का टिकट दिला दिया। इस हार के साथ ही इंग्लैंड का साल 1966 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया था।

स्पेन का अभेद्य डिफेंस
दूसरी तरफ, स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर साल 2010 की अपनी ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। यह स्पेन के इतिहास का दूसरा विश्व कप फाइनल होगा। इस मैच में स्पेन के युवा खिलाड़ी लैमिन यमाल ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने फ्रांस के लुकास डिग्ने से गेंद छीनी और पेनल्टी हासिल की, जिसे मिकेल ओयारजाबाल ने 22वें मिनट में गोल में तब्दील कर स्पेन को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में पेड्रो पोरो ने दानी ओल्मो के साथ मिलकर बनाए गए एक बेहतरीन मूव को गोल में बदलकर स्पेन को 2-0 से आगे कर दिया। लैमिन यमाल का एक और गोल ऑफसाइड के कारण अमान्य घोषित कर दिया गया। फ्रांस की तरफ से किलियन एम्बापे और ऑरेलियन टचौमेनी ने अंत में काफी प्रयास किए, लेकिन स्पेन का डिफेंस अडिग रहा। अब स्पेन के सामने अर्जेंटीना की चुनौती होगी जो लगातार दूसरे खिताब के लिए जोर लगाएगा।

अंगूठी की खासियत और डिजाइन
- टूर्नामेंट की याद को संजोए रखने के लिए कुल 2,026 खास अंगूठी बनाई जा रही है। इन्हें बेहद अनोखे अंदाज में तैयार किया गया है।
- कुल अंगूठी में से 30 अंगूठी विजेता टीम के सदस्यों के लिए सुरक्षित रखी जाएगी।
- शेष 1,996 अंगूठी दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त उत्पाद के रूप में उपलब्ध होगी।
- हर अंगूठी के एक तरफ फीफा विश्व कप की ट्रॉफी बनी होगी, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम की पहचान को दर्शाने वाला कस्टमाइज्ड डिजाइन होगा।
- सभी अंगूठी पर विशिष्ट नंबर दर्ज होंगे, जिन्हें खिलाड़ियों की अंगुलियों के नाप के अनुसार फिट किया जाएगा।
- इसके साथ ही एक प्रामाणिकता प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
जीत के बाद तुरंत क्यों नहीं मिलेगी अंगूठी?
फाइनल मैच खत्म होने के तुरंत बाद जश्न के दौरान विजेता टीम के कप्तान और मुख्य कोच को अस्थायी अंगूठी दी जाएगी। बाद में, खिलाड़ियों के नाप के हिसाब से कस्टमाइज्ड असली अंगूठी तैयार कर उन्हें आधिकारिक रूप से सौंपी जाएगी। यानी फीफा विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद खिलाड़ियों को ये चैंपियनशिप रिंग्स नहीं उपलब्ध हो सकेगी।