{"_id":"6a48ecb0d06407a8b400c038","slug":"coach-craig-fulton-confident-ahead-of-world-cup-says-india-can-beat-any-team-if-we-stick-to-our-game-plan-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey Team: विश्व कप से पहले भारत ने दिया बड़ा संदेश? फुल्टन बोले- गेम प्लान पर टिके रहे तो जीत हमारी होगी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey Team: विश्व कप से पहले भारत ने दिया बड़ा संदेश? फुल्टन बोले- गेम प्लान पर टिके रहे तो जीत हमारी होगी
Sat, 04 Jul 2026 04:54 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 04 Jul 2026 04:54 PM IST
सार
विश्व कप और एशियाई खेलों से पहले भारतीय हॉकी टीम ने अपने प्रदर्शन से बड़ा संदेश दिया है। जर्मनी और नीदरलैंड जैसी दिग्गज टीमों को हराने के बाद मुख्य कोच क्रेग फुल्टन का आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर है। उनका मानना है कि सही रणनीति के साथ भारत किसी भी टीम को मात देने का दम रखता है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एफआईएच प्रो लीग में कुल मिलाकर निराशाजनक अभियान के बावजूद आखिरी चरण में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन कर अपने इरादे साफ कर दिए। जर्मनी और नीदरलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराने के बाद मुख्य कोच क्रेग फुल्टन का मानना है कि अगर टीम अपने गेम प्लान पर कायम रही तो दुनिया की किसी भी टीम को मात दे सकती है।
विज्ञापन
क्या जर्मनी और नीदरलैंड पर जीत से बढ़ा टीम का आत्मविश्वास?
मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि प्रो लीग के दौरान टीम का आत्मविश्वास लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जर्मनी और नीदरलैंड जैसी शीर्ष टीमों पर जीत और इंग्लैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले ने साबित कर दिया कि भारतीय टीम अपने गेम प्लान पर अमल करे तो किसी भी टीम को चुनौती देने और हराने की क्षमता रखती है। उन्होंने इसे विश्व कप और एशियाई खेलों से पहले अच्छा संकेत बताया, हालांकि प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत भी बताई।
विज्ञापन
टीम दबाव में पहले से ज्यादा मजबूत हुई है?
फुल्टन ने कहा कि टीम ने दबाव की परिस्थितियों में संयम बनाए रखा, अलग-अलग टीमों की खेल शैली के अनुसार खुद को ढाला और करीबी मुकाबलों में जीत हासिल की। उनके अनुसार यही अनुभव विश्व कप और एशियाई खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम के काम आएगा और टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
प्रो लीग की शुरुआत भारत के लिए मुश्किल रही थी?
राउरकेला में खेले गए घरेलू चरण में भारत को बेल्जियम और अर्जेंटीना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद होबार्ट चरण में टीम ने सुधार के संकेत दिए। स्पेन से शुरुआती हार के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-2 और स्पेन के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला, हालांकि दोनों मुकाबलों के शूटआउट में हार मिली। अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-1 की बराबरी के बाद भारत ने शूटआउट 3-1 से जीत लिया।
यूरोप चरण में बदली भारत की तस्वीर?
यूरोप चरण में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। रॉटरडैम में भारत ने जर्मनी को 3-1 और नीदरलैंड को 3-2 से हराया। दुनिया की दो मजबूत रक्षात्मक टीमों के खिलाफ भारत ने चार मैचों में नौ गोल किए, जिनमें पांच फील्ड गोल और चार पेनल्टी कॉर्नर से आए। इसके बाद लंदन में पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ चारों मुकाबलों में भारत निर्धारित समय तक अपराजित रहा।

हरमनप्रीत सिंह ने भी जताया भरोसा?
होबार्ट चरण से बाहर रहने के बाद टीम की कप्तानी संभालने लौटे हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि शीर्ष रैंकिंग वाली टीमों को हराना हमेशा खास होता है और इससे पता चलता है कि टीम की मेहनत रंग ला रही है। उन्होंने कहा कि विश्व कप और एशियाई खेलों की तैयारी में टीम इन सकारात्मक पहलुओं को साथ लेकर आगे बढ़ेगी।
टीम के सभी विभागों का प्रदर्शन रहा संतुलित?
हरमनप्रीत ने कहा कि इस प्रो लीग अभियान की सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह रही कि टीम के हर विभाग ने योगदान दिया। रक्षा पंक्ति ने मजबूती दिखाई, मिडफील्ड ने खेल पर नियंत्रण रखा और फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने सर्कल के भीतर मौके बनाकर कई फील्ड गोल किए। उन्होंने माना कि टीम का संतुलित प्रदर्शन आत्मविश्वास बढ़ाता है, लेकिन विश्व कप और एशियाई खेलों से पहले अभी भी कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।