फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: France Reach Semis, Spain and Belgium Set for Blockbuster Quarter-final

फीफा विश्व कप में कल क्या हुआ और आज क्या?: फ्रांस सेमीफाइनल में, अब स्पेन-बेल्जियम महामुकाबले पर दुनिया की नजर

Fri, 10 Jul 2026 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Jul 2026 09:37 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब आज क्वार्टर फाइनल में स्पेन और बेल्जियम आमने-सामने होंगे। स्पेन का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड मजबूत है, जबकि बेल्जियम शानदार फॉर्म के दम पर उलटफेर की कोशिश करेगा।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: France Reach Semis, Spain and Belgium Set for Blockbuster Quarter-final
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : AP

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने एक गोल दागा और दूसरा गोल उस्मान डेम्बेले से करवाया। मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा। फ्रांस को पेनल्टी भी मिली, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन बूनू ने एमबाप्पे का शॉट रोककर अपनी टीम को बचाए रखा। दूसरे हाफ में एमबाप्पे ने 60वें मिनट में शानदार गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई। इसके छह मिनट बाद उन्होंने डेम्बेले के लिए गोल बनाया और फ्रांस ने 2-0 की जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ फ्रांस 2018 की चैंपियन टीम और 2022 की उपविजेता होने के बाद लगातार तीसरी बार विश्व कप के अंतिम चार में पहुंच गई।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: France Reach Semis, Spain and Belgium Set for Blockbuster Quarter-final
मोरक्को बनाम फ्रांस - फोटो : FIFA.COM/AP
एमबाप्पे ने रचा नया इतिहास
 
  • एमबाप्पे इस विश्व कप में अब तक आठ गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं।
  • इसके अलावा उनके नाम अब विश्व कप में 20 गोल हो चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ अर्जेंटीना के लियोनल मेसी हैं, जिनके नाम 21 विश्व कप गोल दर्ज हैं।
  • वहीं उस्मान डेम्बेले एक विश्व कप संस्करण में पांच गोल करने वाले फ्रांस के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए।

मैच से जुड़े बड़े बयान
 
  • फ्रांस के कोच डिडिएर डेशां ने कहा, 'यह बेहद कठिन मुकाबला था। हमने पेनल्टी गंवाई, लेकिन एमबाप्पे ने कभी आत्मविश्वास नहीं खोया। हम वहीं पहुंचे हैं जहां पहुंचना चाहते थे। अब अच्छी रिकवरी करेंगे और अगले प्रतिद्वंद्वी का इंतजार करेंगे। हमने एक बड़ी बाधा पार कर ली है।'
  • फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे ने कहा, 'मेरे टखने पर चोट लगी थी, लेकिन अब मैं ठीक हूं। हमारी टीम का एक ही मंत्र है- जीत। हम सेमीफाइनल में पहुंचकर खुश हैं, लेकिन असली चुनौती अभी बाकी है और हम उसके लिए तैयार हैं।'
  • फ्रांस के फॉरवर्ड उस्मान डेम्बेले ने कहा, 'हम पूरी तरह इस मुकाबले पर केंद्रित थे। यह मेरे लिए तीसरा विश्व कप सेमीफाइनल होगा। गोल से पहले एमबाप्पे ने मुझे बीच में रहने को कहा था और उसी मूव से मुझे गोल करने का मौका मिला।'
  • मोरक्को के कोच मोहम्मद ओआहबी ने कहा, 'हमने एक बहुत मजबूत टीम का सामना किया। पहले हाफ में बूनू के पेनल्टी बचाने से हम मैच में बने रहे, लेकिन दूसरे हाफ में एमबाप्पे की व्यक्तिगत प्रतिभा ने अंतर पैदा कर दिया। हार से निराश हैं, लेकिन हमारी टीम का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: France Reach Semis, Spain and Belgium Set for Blockbuster Quarter-final
मोरक्को बनाम फ्रांस - फोटो : FIFA.COM/AP
अहम आंकड़े
 
  • किलियन एमबाप्पे ने फ्रांस के सेमीफाइनल तक के सफर में खेले गए छह मैचों में से पांच मुकाबलों में गोल किए हैं। वह फिलहाल एडिडास गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
  • विश्व कप इतिहास में सिर्फ लियोनल मेसी (21) ने ही किलियन एमबाप्पे (20) से ज्यादा गोल किए हैं।
  • उस्मान डेम्बेले एक ही फीफा विश्व कप संस्करण में पांच गोल करने वाले फ्रांस के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि किलियन एमबाप्पे और जस्ट फोंटेन ने हासिल की थी।
  • 18 साल 280 दिन की उम्र में अय्यूब बुआद्दी विश्व कप में किसी अफ्रीकी टीम की ओर से किशोर (टीनएजर) रहते हुए पांच मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: France Reach Semis, Spain and Belgium Set for Blockbuster Quarter-final
मोरक्को बनाम फ्रांस - फोटो : FIFA.COM/AP
आज क्या? स्पेन और बेल्जियम में होगी सेमीफाइनल की जंग
अब शुक्रवार (भारतीय समयानुसार शनिवार रात 12:30 बजे) क्वार्टर फाइनल में स्पेन और बेल्जियम आमने-सामने होंगे। मुकाबला लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना करेगी। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन आंकड़े स्पेन का पलड़ा भारी बताते हैं। एक ओर स्पेन का मजबूत डिफेंस और शानदार रिकॉर्ड है, तो दूसरी ओर बेल्जियम का विस्फोटक आक्रमण। इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में एमबाप्पे की फ्रांस से भिड़ेगी।

हेड-टू-हेड में स्पेन का दबदबा
स्पेन और बेल्जियम के बीच अब तक 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है। स्पेन ने 12 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बेल्जियम को पांच मुकाबलों में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच पांच मैच ड्रॉ भी रहे हैं। ऐसे में ओवरऑल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड स्पेन के पक्ष में जरूर है, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों में बेल्जियम पहले भी स्पेन को कड़ी चुनौती दे चुका है।

FIFA World Cup 2026: France Reach Semis, Spain and Belgium Set for Blockbuster Quarter-final
स्पेन टीम - फोटो : Fifa.com

स्पेन बनाम बेल्जियम: ओवरऑल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आंकड़ा रिकॉर्ड
कुल मैच 22
स्पेन की जीत 12
बेल्जियम की जीत 5
ड्रॉ 5

FIFA World Cup 2026: France Reach Semis, Spain and Belgium Set for Blockbuster Quarter-final
ओयरजबाल - फोटो : Fifa.com
हेड-टू-हेड पिछले पांच मैचों में
 
  • स्पेन की जीत : 5
  • बेल्जियम की जीत : 0
  • पिछली भिड़ंत 2009 में हुई थी, जिसमें स्पेन ने बेल्जियम को 5-0 से हराया था।

दोनों टीमों का मौजूदा फॉर्म

FIFA World Cup 2026: France Reach Semis, Spain and Belgium Set for Blockbuster Quarter-final
बेल्जियम की टीम - फोटो : FIFA.COM

स्पेन का मौजूदा फॉर्म

मैच परिणाम
स्पेन vs पुर्तगाल (राउंड ऑफ 16) स्पेन 1-0 से जीता
स्पेन vs ऑस्ट्रिया (राउंड ऑफ 32) स्पेन 3-0 से जीता
स्पेन vs उरुग्वे (ग्रुप चरण) स्पेन 1-0 से जीता
स्पेन vs सऊदी अरब (ग्रुप चरण) स्पेन 4-0 से जीता
स्पेन vs केप वर्डे (ग्रुप चरण) 0-0 से ड्रॉ

स्पेन ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार जीत और एक ड्रॉ खेला है। टीम ने सिर्फ एक भी गोल नहीं खाया और मजबूत डिफेंस के साथ आगे बढ़ी है।

बेल्जियम का मौजूदा फॉर्म

मैच परिणाम
बेल्जियम vs अमेरिका (राउंड ऑफ 16) बेल्जियम 4-1 से जीता
बेल्जियम vs सेनेगल (राउंड ऑफ 32) बेल्जियम 3-2 से जीता
बेल्जियम vs न्यूजीलैंड (ग्रुप चरण) बेल्जियम 5-1 से जीता
बेल्जियम vs ईरान (ग्रुप चरण) 0-0 से ड्रॉ
बेल्जियम vs मिस्र (ग्रुप चरण) 1-1 से ड्रॉ

बेल्जियम ने भी पिछले पांच मुकाबलों में तीन जीत और दो ड्रॉ दर्ज किए हैं। टीम ने पिछले तीन मैचों में कुल 12 गोल दागे हैं, जिससे उसकी आक्रामक ताकत साफ नजर आती है।

FIFA World Cup 2026: France Reach Semis, Spain and Belgium Set for Blockbuster Quarter-final
बेल्जियम - फोटो : IANS
स्पेन बनाम बेल्जियम: विश्व कप में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
 
  • स्पेन और बेल्जियम विश्व फुटबॉल की मजबूत टीमों में गिनी जाती हैं। हालांकि दोनों के बीच फीफा विश्व कप में अब तक सिर्फ दो मुकाबले खेले गए हैं और इनका रिकॉर्ड पूरी तरह बराबरी पर है। दोनों की पहली भिड़ंत 1986 फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मेक्सिको में हुई थी। निर्धारित 90 मिनट और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने 5-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
  • इसके चार साल बाद 1990 फीफा विश्व कप में इटली में दोनों टीमें ग्रुप चरण में आमने-सामने आईं। इस बार स्पेन ने शानदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत हासिल की। स्पेन के लिए अल्बर्टो गोरिज़ और मिशेल ने गोल किए। इस जीत के साथ विश्व कप में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed