{"_id":"6a4fad27c381bd22a507a9c2","slug":"sports-ministry-s-directive-to-nsfs-olympic-qualification-and-selection-criteria-must-be-made-public-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्रालय का एनएसएफ को निर्देश: ओलंपिक क्वालिफिकेशन और चयन मानदंडों को करना होगा सार्वजनिक; जानें कारण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
खेल मंत्रालय का एनएसएफ को निर्देश: ओलंपिक क्वालिफिकेशन और चयन मानदंडों को करना होगा सार्वजनिक; जानें कारण
Thu, 09 Jul 2026 07:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:46 PM IST
सार
लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों से पहले केंद्रीय खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को निर्देश जारी किया है। अब सभी एनएसएफ को ओलंपिक क्वालिफिकेशन और चयन मानदंडों को सार्वजनिक करना होगा।
विज्ञापन
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को निर्देश दिया है कि वे लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक खेलों के लिए एथलीट्स के चयन की प्रक्रिया और मानदंडों सहित ओलंपिक क्वालिफिकेशन और चयन के तरीके को सार्वजनिक करें। मंत्रालय ने बताया है कि ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल, पैरा एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेल जैसे बड़े खेल आयोजनों के लिए चयन नीति और मानदंडों का अच्छी तरह से प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए और संबंधित खेलों के शुरू होने से कम से कम दो साल पहले संबंधित एनएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे अपलोड किया जाना चाहिए।
साई के साथ भी साझा करनी होगी नीति
चयन नीति और मानदंडों को एनएसएफ की सदस्य इकाइयों और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ भी साझा किया जाना चाहिए। लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक खेल 14 से 30 जुलाई 2028 तक आयोजित होने वाले हैं। 2028 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन मुख्य रूप से लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया में होगा। इसके साथ ही 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी भी होगी, जिसके मुकाबले ग्रेटर लॉस एंजिलिस के पोमोना शहर स्थित फेयरप्लेक्स ग्राउंड्स में खेले जाएंगे।
मंत्रालय ने जानकारी दी है कि लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक खेल के लिए क्वालिफिकेशन के तरीके संबंधित अंतरराष्ट्रीय महासंघों की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। सभी मान्यता प्राप्त एनएसएफ से अनुरोध किया गया है कि वे खेलों के लिए एथलीट्स के चयन के मानदंडों और प्रक्रिया सहित ओलंपिक क्वालिफिकेशन और चयन के तरीके को तुरंत और 15 जुलाई 2026 से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर प्रकाशित करें। एनएसएफ से यह भी कहा गया है कि वे सभी संबद्ध राज्य और केंद्र शासित प्रदेश संघों के बीच चयन प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार करें। इस पहल का उद्देश्य एथलीट चयन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खेलों के लिए क्वालिफिकेशन का तरीका, चयन के मानदंड और चयन प्रक्रिया सभी हितधारकों के लाभ के लिए काफी पहले सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हों।