{"_id":"6a4fd9a7685173f3c103557e","slug":"india-assured-of-eight-medals-in-u-19-women-s-category-at-asian-u-19-and-u-23-boxing-championship-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boxing: भारतीय युवा मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, छह मुक्केबाजों ने पक्के किए पदक; सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Boxing: भारतीय युवा मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, छह मुक्केबाजों ने पक्के किए पदक; सेमीफाइनल में पहुंचे
Thu, 09 Jul 2026 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:56 PM IST
सार
भारतीय मुक्केबाजों ने अंडर-19 और अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारत के छह और मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिए हैं।
विज्ञापन
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप
- फोटो : BFI Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा जिसमें गुरुवार को पांचवें दिन छह मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए। टीम की अगुआई करते हुए चंद्रिका भोरेष पुजारी (51 किग्रा) ने कजाखस्तान की झादिरा काल्टे पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि जॉयश्री देवी (54 किग्रा) ने कजाखस्तान की मारल टोलेपबर्गेन के खिलाफ इसी अंतर से आसान जीत हासिल की।
प्राची (57 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की रोबिया रवशानोवा पर 5-0 से बेहतरीन जीत के साथ अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी, जबकि चाहत (60 किग्रा) ने कजाखस्तान की झास्मिन अब्राम्यान के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। वहीं 48 किग्रा वर्ग में गुंजन ने मंगोलिया की अल्तानजुल अल्तानगाडास को कड़े मुकाबले में 3-0 के विभाजित फैसले से हराया जबकि अंशिका (75 किग्रा) ने कजाखस्तान की अल्तिनगुल आइमुखान पर 4-1 की जीत के साथ भारत के पदक तालिका में एक और पदक जोड़ा।
भारत ने अंडर-19 वर्ग में पक्के किए आठ पदक
भारत को दो कड़े मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा। वंशिका (65 किग्रा) को उज्बेकिस्तान की रुशानबोनु इसोएवा से पहले राउंड में रेफरी द्वारा मुकाबला रोकने (आरएससी) के कारण हार मिली और लक्षु (70 किग्रा) उज्बेकिस्तान की माफतुना यांगिएवा से 0-5 से हार गईं। भारत ने अब अंडर-19 महिला प्रतियोगिता में आठ पदक पक्के कर लिए हैं जो देश के युवा मुक्केबाजी कार्यक्रम की गहराई और क्षमता को दिखाता है।