फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Morocco ready to face France midfielder Brahim Diaz says, We are also title contenders

FIFA World Cup 2026: फ्रांस से भिड़ने को तैयार मोरक्को, मिडफील्डर ब्राहिम डियाज बोले- हम भी खिताब के दावेदार

Thu, 09 Jul 2026 07:47 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 09 Jul 2026 07:47 PM IST
सार

मोरक्को के स्टार मिडफील्डर ब्राहिम डियाज ने फ्रांस के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल से पहले कहा कि उनकी टीम सिर्फ मुकाबला खेलने नहीं, बल्कि जीतने और खिताब की दौड़ में बने रहने के इरादे से उतरेगी। 

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Morocco ready to face France midfielder Brahim Diaz says, We are also title contenders
मोरक्को टीम - फोटो : Fifa.com

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को मोरक्को का मुकाबला टूर्नामेंट की मजबूत दावेदार फ्रांस से होगा। मैच से पहले मोरक्को के स्टार मिडफील्डर ब्राहिम डियाज ने टीम का आत्मविश्वास जाहिर करते हुए कहा कि उनकी टीम सिर्फ क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के लिए नहीं आई है, बल्कि खिताब जीतने की क्षमता भी रखती है। राउंड ऑफ-16 में कनाडा को 3-0 से हराने और इससे पहले नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में मात देने के बाद मोरक्को अब फ्रांस की चुनौती का सामना करेगा। खास बात यह है कि 2022 विश्व कप के सेमीफाइनल में फ्रांस ने ही मोरक्को के अभियान का अंत किया था।
विज्ञापन

'फ्रांस पसंदीदा है, लेकिन हम भी मुकाबले के लिए तैयार'
मच से पहले मीडिया से बातचीत में ब्राहिम डियाज ने कहा, 'हम टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ खेलेंगे, लेकिन हम यहां इसलिए हैं क्योंकि हम फ्रांस को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। हम भी खिताब के दावेदार हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ जीतना है और इसके लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी जिम्मेदारी निभाने को तैयार डियाज
रियल मैड्रिड के मिडफील्डर ब्राहिम डियाज इस विश्व कप में अब तक चार असिस्ट कर चुके हैं और टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। बायर्न म्यूनिख के फॉरवर्ड इस्माइल सैबारी के चोटिल होकर बाहर होने के बाद डियाज पर आक्रमण की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहता हूं। दबाव में खेलना मुझे पसंद है। ऐसे बड़े मुकाबलों का हर खिलाड़ी इंतजार करता है। मैं पूरी तरह तैयार हूं और मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है।'
विज्ञापन

रियल मैड्रिड के साथियों से होगी टक्कर
इस मुकाबले में डियाज का सामना उनके रियल मैड्रिड के साथी खिलाड़ियों किलियन एम्बाप्पे और ऑरेलियन चुआमेनी से होगा। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि मैदान पर दोस्ती की कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'वे शानदार खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान हैं, लेकिन कल हम प्रतिद्वंद्वी होंगे। हर कोई जीतना चाहता है। मुझे अपनी टीम पर विश्वास है और हम शानदार प्रदर्शन करेंगे।'

कोच मोहम्मद औआहबी ने टीम स्पिरिट को बताया सबसे बड़ी ताकत
मोरक्को के मुख्य कोच मोहम्मद औआहबी ने कहा कि टीम की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम स्पिरिट शानदार है। मुश्किल परिस्थितियों में यही हमारी सबसे बड़ी ताकत बनती है। सिर्फ अनुभव से मैच नहीं जीते जाते। इस विश्व कप में कई अनुभवी टीमें बाहर हो चुकी हैं। हमें भरोसा है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'

हकीमी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राइट-बैक
ब्राहिम डियाज ने टीम के कप्तान अशरफ हकीमी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैं उनकी जितनी तारीफ करूं, कम है। वह हमारे कप्तान हैं और मेरी नजर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राइट-बैक हैं।'

सेमीफाइनल में जगह बनाने पर नजर
अब मोरक्को की उम्मीदें ब्राहिम डियाज की रचनात्मकता, कप्तान अशरफ हकीमी के नेतृत्व और अनुभवी गोलकीपर यासीन बूनू के प्रदर्शन पर टिकी होंगी। टीम का लक्ष्य फ्रांस को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed