{"_id":"6a509cf01d1d2dae0f020ef4","slug":"salima-tete-to-lead-india-at-asian-games-2026-hockey-india-announces-20-member-women-s-squad-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, सलिमा टेटे को फिर मिली कप्तानी; कौन हुआ बाहर?","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Asian Games: एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, सलिमा टेटे को फिर मिली कप्तानी; कौन हुआ बाहर?
Fri, 10 Jul 2026 12:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:49 PM IST
सार
हॉकी इंडिया ने जापान में 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान कर दिया है। सलिमा टेटे टीम की कप्तान होंगी, जबकि सविता और बिचू देवी को गोलकीपर के रूप में जगह मिली है। हाल ही में एफआईएच नेशंस कप जीतने वाली टीम पर भरोसा जताया गया है।
विज्ञापन
म्हारी छोरियां: खेतों में अभ्यास कर भारतीय हॉकी टीम की कप्तान बनीं सविता, पढ़िए स्टार प्लेयर के संघर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। 20 सदस्यीय टीम की कमान एक बार फिर सलिमा टेटे को सौंपी गई है। सलिमा की कप्तानी में भारत ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप का खिताब जीता था।
विज्ञापन
सविता और बिचू देवी होंगी गोलकीपर
हाल ही में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अनुभवी गोलकीपर सविता को टीम में जगह मिली है। उनके साथ बिचू देवी खरीबाम दूसरी गोलकीपर होंगी।
हाल ही में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अनुभवी गोलकीपर सविता को टीम में जगह मिली है। उनके साथ बिचू देवी खरीबाम दूसरी गोलकीपर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा पंक्ति में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन
डिफेंस में सुशीला चानू पुखरंबम, ईशिका चौधरी, ज्योति, लालथांतलुआंगी और शिल्पी डबास को शामिल किया गया है। लालथांतलुआंगी और शिल्पी ने एफआईएच नेशंस कप के दौरान सीनियर टीम में पदार्पण किया था और शानदार प्रदर्शन के दम पर एशियन गेम्स टीम में जगह बनाई।

मिडफील्ड और आक्रमण में मजबूत संयोजन
मिडफील्ड में कप्तान सलिमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग खेलती नजर आएंगी। वहीं, फॉरवर्ड लाइन में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को शामिल किया गया है।

कोच ने जताया टीम पर भरोसा
मुख्य कोच स्जोएर्ड मारिज्ने ने टीम चयन पर कहा, 'हमारे पास ऐसी टीम है जिसमें युवा, अनुभवी और सीनियर खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन है। सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'इस टीम ने पिछले कुछ महीनों में शानदार फॉर्म और फिटनेस दिखाई है। हमें पूरा विश्वास है कि यह टीम एशियन गेम्स की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।'
भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम

- गोलकीपर: सविता पूनिया, बिचू देवी खरीबाम
- डिफेंडर: ईशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथांतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास
- मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलिमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग
- फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग