{"_id":"6a5b5122b268572ff20f307e","slug":"argentina-vs-spain-fifa-world-cup-final-lionel-messi-on-the-verge-of-massive-records-know-all-details-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: खिताबी मुकाबले में मेसी तोड़ सकते हैं कौन से पांच बड़े रिकॉर्ड्स? इस मामले में बनेंगे नंबर 1","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: खिताबी मुकाबले में मेसी तोड़ सकते हैं कौन से पांच बड़े रिकॉर्ड्स? इस मामले में बनेंगे नंबर 1
Sat, 18 Jul 2026 03:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:40 PM IST
सार
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी स्पेन के खिलाफ फीफा विश्व कप फाइनल के लिए पांच बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। मेसी मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वह इन रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : FIFA.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन के साथ होगी। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के टारगेट पर पांच बड़े रिकॉर्ड्स होंगे, जिन्हें वह अपने नाम करना चाहेंगे। अर्जेंटीना अपने सभी सात मैच जीत कर फाइनल तक पहुंचा है। उसने अब तक 19 गोल किए हैं और सात गोल खाए हैं। दूसरी तरफ, स्पेन ने फाइनल तक के सफर में छह जीत हासिल की और एक ड्रॉ खेला। आइए जानते हैं वो पांच रिकॉर्ड्स जिन्हें मेसी अपने नाम कर सकते हैं...
विज्ञापन
फाइनल में गोल करने वाले उम्रदराज खिलाड़ी बनने का मौका
मेसी का प्रदर्शन इस विश्व कप में कमाल का रहा है। वह टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल कर चुके हैं। मेसी अगर फाइनल मुकाबले में एक और गोल करने में सफल रहते हैं, तो वह खिताबी मैच में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड निल्स लीडहोल्म के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1958 में 35 साल और 264 दिन की उम्र में फाइनल मुकाबले में गोल किया था।

स्टाबिले का रिकॉर्ड तोड़ने से एक गोल पीछे
अर्जेंटीना के कप्तान मेसी अगर स्पेन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एक गोल करने में कामयाब रहते हैं, तो वो टीम की ओर से फीफा विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी के पास गिलर्मो स्टाबिले के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। स्टाबिले ने 1930 में खेले गए विश्व कप में आठ गोल किए थे। मेसी भी फीफा विश्व कप 2026 में आठ गोल कर चुके हैं।

विजेता टीम के लिए कर लेंगे सर्वाधिक गोल
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना अगर स्पेन को हराकर अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहती है और मेसी इस मैच में गोल कर देते हैं तो वह एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। मेसी विश्व कप में विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2002 में चैंपियन बनी ब्राजील की ओर से आठ गोल किए थे।

दो विश्व कप फाइनल में गोल करने वाले छठे खिलाड़ी होंगे
खिताबी मुकाबले में अगर मेसी गोल करते हैं, तो वह विश्व कप के दो फाइनल में गोल करने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी ने 2022 में हुए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दो गोल किए थे। इससे पहले, यह कारनामा ब्राजील के वावा और पेले, जर्मनी के पॉल ब्रेटनर, फ्रांस के जिनेदिन जिदान और किलियन एम्बाप्पे कर चुके हैं।

- फोटो : twitter
मैच में उतरते ही हासिल करेंगे उपलब्धि
लियोनल मेसी स्पेन के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरने के साथ ही फीफा विश्व कप के फाइनल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज (39 साल, 25 दिन) खिलाड़ी बन जाएंगे। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना का प्रदर्शन इस विश्व कप में शानदार रहा है और टीम ने अजेय रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया है।