{"_id":"6a5b8d042309dd2d59059851","slug":"bwf-world-championships-2026-peacko-mascot-and-official-anthem-unveiled-ahead-of-new-delhi-event-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BWF World Championships: 17 साल बाद इतिहास रचेगा भारत? विश्व चैंपियनशिप से पहले 'पीको' मैस्कॉट और एंथम लॉन्च","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
BWF World Championships: 17 साल बाद इतिहास रचेगा भारत? विश्व चैंपियनशिप से पहले 'पीको' मैस्कॉट और एंथम लॉन्च
Sat, 18 Jul 2026 08:01 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:01 PM IST
सार
भारत एक बार फिर बैडमिंटन के सबसे बड़े मंच की मेजबानी के लिए तैयार है। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 से पहले तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में टूर्नामेंट के आधिकारिक मैस्कॉट 'पीको' और एंथम का अनावरण किया गया, जिससे मेगा इवेंट का उत्साह और बढ़ गया।
विज्ञापन
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अगले महीने होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को टूर्नामेंट के आधिकारिक मैस्कॉट 'पीको' और चैंपियनशिप एंथम का अनावरण किया। इस मौके पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्या है 'पीको' मैस्कॉट की खासियत?
17 से 23 अगस्त के बीच इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए तैयार किए गए आधिकारिक मैस्कॉट 'पीको' को भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित होकर बनाया गया है। इसके परिधान का डिजाइन शटलकॉक की आकृति से प्रेरित है।
विज्ञापन
एंथम में किन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली?
चैंपियनशिप के आधिकारिक एंथम में भारत की 16 सदस्यीय टीम को शामिल किया गया है। इसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी समेत सभी खिलाड़ी नजर आएंगे।
खेल मंत्री मंडाविया ने क्या कहा?
कार्यक्रम में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत तेजी से एक खेल महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और पिछले दो वर्षों में 36 अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी कर चुका है। उनके अनुसार, 17 साल बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का भारत लौटना एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा और दुनिया के सामने भारत की आयोजन क्षमता भी प्रदर्शित होगी।

मनसुख मंडाविया और हिमंत बिस्वा सरमा।
- फोटो : PTI
विश्व चैंपियनशिप में कितने खिलाड़ी हिस्सा लेंगे?
विश्व चैंपियनशिप के 30वें संस्करण में 50 से अधिक देशों के 400 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत की चुनौती की अगुवाई पांच बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता पीवी सिंधु करेंगी। अगर वह इस बार भी पदक जीतती हैं तो टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल पदक विजेता बन जाएंगी।
भारत की चुनौती किन खिलाड़ियों पर रहेगी?
भारत की ओर से लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी, आयुष शेट्टी, उन्नति हुड्डा और महिला युगल जोड़ी गायत्री गोपीचंद और त्रेसा जॉली भी भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगी।
हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा?
बीएआई अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 17 साल बाद विश्व चैंपियनशिप का भारत लौटना भारतीय बैडमिंटन के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की प्रमुख बैडमिंटन ताकतों में शामिल है और नई दिल्ली में होने वाली यह चैंपियनशिप खेल को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और युवाओं को बैडमिंटन अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। उनके अनुसार, 'पीको' और आधिकारिक एंथम इसी यात्रा की पहली कड़ी हैं। कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक हरि रंजन राव, भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद और बैडमिंटन जगत के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।