{"_id":"6a5ba7cc6d7585318708958b","slug":"fifa-world-cup-2026-final-spain-defender-marc-cucurella-said-after-win-he-will-retire-from-the-national-team-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फीफा विश्वकप फाइनल: अगर स्पेन जीता खिताब तो संन्यास लेंगे डिफेंडर कुकुरेला? कोच को खास तोहफा देने का किया एलान","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा विश्वकप फाइनल: अगर स्पेन जीता खिताब तो संन्यास लेंगे डिफेंडर कुकुरेला? कोच को खास तोहफा देने का किया एलान
Sat, 18 Jul 2026 09:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:50 PM IST
सार
स्पेन के डिफेंडर मार्क कुकुरेला ने कहा है कि अगर उनकी टीम फीफा विश्व कप जीतती है तो वह राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह भी वादा किया कि खिताब जीतने पर वह कोच लुइस डे ला फुएंते के चेहरे का टैटू अपने बाइसेप पर बनवाएंगे।
विज्ञापन
मार्क कुकुरेला
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेन के स्टार डिफेंडर मार्क कुकुरेला ने फीफा विश्व कप फाइनल से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर स्पेन रविवार को फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को हराकर विश्व कप जीत जाता है तो वह राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लेंगे। कुकुरेला का मानना है कि यूरोपीय चैम्पियनशिप और विश्व कप जीतने के बाद उनके लिए हासिल करने को कुछ नहीं बचेगा। 27 वर्षीय कुकुरेला ने फ्रांसीसी अखबार ले'एकिप से बातचीत में कहा, 'अगर हम विश्व कप जीत जाते हैं तो अगले ही दिन मैं कोच लुइस डे ला फुएंते को फोन करके कहूंगा कि अब मुझे टीम में नहीं गिना जाए। मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं। यूरो कप और विश्व कप जीतने के बाद इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।'
विज्ञापन
पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा प्रदर्शन
कुकुरेला स्पेन के लिए पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने टीम के सभी मुकाबलों में पूरे 90 मिनट खेलते हुए मजबूत डिफेंस की अगुवाई की। स्पेन ने सात मैचों में सिर्फ एक गोल खाया है, जो उसकी रक्षात्मक मजबूती को दर्शाता है।

फाइनल तक का स्पेन का सफर
स्पेन ने विश्व कप अभियान की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ से की थी। इसके बाद टीम ने लगातार छह मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। नॉकआउट चरण में स्पेन ने ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और फ्रांस जैसी मजबूत टीमों को हराया। 2010 के बाद यह पहला मौका है जब स्पेन विश्व कप फाइनल में पहुंचा है।

कोच के सम्मान में टैटू बनवाने का वादा
कुकुरेला ने एक और दिलचस्प वादा किया। उन्होंने कहा कि यदि स्पेन विश्व कप जीतता है तो वह मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते के चेहरे का छोटा-सा टैटू अपने बाइसेप पर बनवाएंगे। उन्होंने कहा, 'अगर हम विश्व कप जीतते हैं तो मैं अपने बाइसेप पर लुइस डे ला फुएंते के चेहरे का छोटा टैटू बनवाऊंगा।'

अर्जेंटीना के सामने बड़ी चुनौती
अब फाइनल में स्पेन का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीतने उतरेगी, जबकि स्पेन 2010 के बाद अपना दूसरा विश्व कप जीतने की कोशिश करेगा। अगर स्पेन खिताब जीतने में सफल रहता है तो कुकुरेला का यह मुकाबला राष्ट्रीय टीम के लिए आखिरी मैच भी साबित हो सकता है।