फुटबॉल में आंकड़ों और रणनीति जितनी चर्चा होती है, उतनी ही दिलचस्पी संयोगों को लेकर भी रहती है। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर स्पेन के 2010 और 2026 के अभियान के बीच कई ऐसी समानताएं वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर प्रशंसक हैरान हैं। ये समानताएं यह दावा नहीं करतीं कि स्पेन निश्चित रूप से चैंपियन बनेगा, लेकिन 2010 की यादें जरूर ताजा कर देती हैं। आइए जानते हैं वे 13 बड़े संयोग, जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है...
FIFA WC: स्पेन फीफा विश्वकप जीतने की प्रबल दावेदार क्यों? 13 जबरदस्त संयोग जो बता रहे सितारे इस बार टीम के साथ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:38 PM IST
सार
फीफा विश्वकप 2026 के फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर ऐसे कई संयोग चर्चा का विषय बने हुए हैं, जो स्पेन के 2010 के विश्व कप विजेता अभियान से मेल खाते हैं। कुल 13 समानताएं लोगों का ध्यान खींच रही हैं। हालांकि ये केवल संयोग हैं, लेकिन फुटबॉल फैंस के बीच यह चर्चा जरूर तेज हो गई है कि क्या स्पेन 16 साल बाद फिर विश्व कप ट्रॉफी उठा पाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन