फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bharatiya Kisan Sangh submits memorandum.

Palwal News: भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Sangh submits memorandum.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बारह सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ही ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर उन्होंने नारेबाजी की। बाद में अपर जिलाधिकारी संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना तो दूर, उनकी समस्याओं को सुना तक नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि की राशि छह हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये की जाए। यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों को सात प्रतिशत आवासीय भूखंड और 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा ब्याज समेत दिया जाए। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि किसानों के गन्ने का मूल्य जस का तस बना हुआ है। इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी, प्रांत सह महिला प्रमुख अर्चना त्यागी, जितेंद्र त्यागी, जिला मंत्री उमेश शर्मा, जिला सहमंत्री पुष्पेंद्र चौहान व भूपेश भाटी, जिला महिला प्रमुख बबीता चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article