{"_id":"6a5a7e4ac0afc9959203ba2c","slug":"blos-will-collect-enumeration-forms-today-and-tomorrow-as-well-palwal-news-c-24-1-pal1009-126088-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बीएलओ आज और कल भी जमा करेंगे गणना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बीएलओ आज और कल भी जमा करेंगे गणना पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में मतदाता सत्यापन अभियान जारी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। साथ ही शनिवार और रविवार को भी गणना पत्र जमा करने का कार्य जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदाता गणना पत्र भरकर अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्था का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्तूबर को होगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटवाना या किसी प्रकार का संशोधन कराना है, वे निर्धारित अवधि के भीतर दावा या आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं। संवाद