{"_id":"6a986ec04c7dafa09d0c061e","slug":"congress-supports-sanitation-workers-strike-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115127-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से हड़ताल पर बैठे नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शहीदा खां पहुंचे। उन्होंने धरनास्थल पर कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
पूर्व विधायक शहीदा खां ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर और गांवों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वार्ता करनी चाहिए।
शहीदा खां ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की अनदेखी किसी भी स्तर पर उचित नहीं है। इस अवसर पर सफाई दरोगा अशोक कुमार, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष मामचंद लुहेरा सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।