सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Strict action against single-use plastic, challans worth Rs 48,000 issued

Palwal News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, 48 हजार रुपये के चालान काटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Strict action against single-use plastic, challans worth Rs 48,000 issued
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


होडल। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध होडल क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग ने चार दुकानदारों पर 48 हजार रुपये के चालान काटे हैं। साथ ही संबंधित दुकानदारों को भविष्य में इस तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी गई।
अभियान का नेतृत्व बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता (एईई) हर्षित बुधालकोटि और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता (जेईई) विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही प्रतिबंधित वस्तुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पॉलिथीन कैरी बैग, प्लास्टिक प्लेट, गिलास, चम्मच, स्ट्रॉ और थर्माकोल से बने उत्पादों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। इससे न केवल भूमि और जल प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि खरीदारी के लिए कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करें और प्लास्टिक के विकल्प अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed