फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of attacking acquitted Injured youth retracts his earlier statement court grants benefit of doubt

खुखरी से हमला करने का आरोपी बरी: घायल युवक ही अपने पहले के बयान से मुकरा, कोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

Mon, 19 Oct 2026 09:38 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Mon, 19 Oct 2026 09:38 AM IST
सार

अदालत में राहुल ने कहा कि वह रेलवे ट्रैक के पास कचरा उठाने गया था और पत्थर पर गिरने से उसे चोट लगी थी। उसने रोहित पर हमला करने का आरोप नकार दिया। उसकी मां और कथित चश्मदीद भी अभियोजन के समर्थन में गवाही नहीं दे सके।

विज्ञापन
Accused of attacking acquitted Injured youth retracts his earlier statement court grants benefit of doubt
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला में रेलवे ट्रैक के पास युवक पर खुखरी से जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने आरोपी रोहित (25) को बरी कर दिया है। चंडीगढ़ के रामदरबार निवासी रोहित पर राहुल उर्फ सनी के पेट पर धारदार हथियार से वार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। 
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान घायल, उसकी मां और कथित चश्मदीद गवाह अपने बयानों से मुकर गए। अभियोजन के अनुसार, 28 मई 2023 को राहुल को पेट में चोट लगने के बाद जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


शुरुआती शिकायत में उसने बताया था कि मोबाइल 3500 रुपये में गिरवी रखने के बाद उसे वापस लेने को लेकर रोहित से विवाद हुआ था। आरोप था कि रोहित उसे रेलवे ट्रैक के पास ले गया और खुखरी से हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में राहुल ने कहा कि वह रेलवे ट्रैक के पास कचरा उठाने गया था और पत्थर पर गिरने से उसे चोट लगी थी। उसने रोहित पर हमला करने का आरोप नकार दिया। उसकी मां और कथित चश्मदीद भी अभियोजन के समर्थन में गवाही नहीं दे सके। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी खुखरी बरामद करने का दावा किया था, लेकिन बरामदगी के समय स्वतंत्र गवाह शामिल नहीं था। अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए रोहित को बरी कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed