फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elderly man swindled of ₹2.30 lakh in Panchkula Caller posed as childhood friend

पंचकूला में बुजुर्ग से 2.30 लाख ठगे: बचपन का दोस्त बनकर किया काॅल, पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त है पीड़ित

Mon, 12 Oct 2026 08:53 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Mon, 12 Oct 2026 08:53 AM IST
सार

पंचकूला के सेक्टर-25 निवासी 76 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से 2.30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त हैं।
 

विज्ञापन
Elderly man swindled of ₹2.30 lakh in Panchkula Caller posed as childhood friend
पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार, तीन अब भी फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों ने बचपन का दोस्त बनकर पंचकूला के सेक्टर-25 निवासी 76 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से 2.30 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, 6 अक्तूबर को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को डॉ. बलजीत बताते हुए खाते में 7.50 लाख रुपये भेजने की बात कही और फर्जी रसीद भेज दी। बाद में एक अन्य व्यक्ति ने खुद को बलजीत का रिश्तेदार लवप्रीत बताकर उसके पिता को हार्ट अटैक आने और इलाज के लिए पैसों की जरूरत होने का हवाला दिया।
विज्ञापन


उसकी बातों में आकर पीड़ित ने तीन बार में 2.30 लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। दोबारा पैसे मांगने पर उन्हें शक हुआ। असली दोस्त से संपर्क करने पर ठगी का पता चला। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने व्हाट्सऐप संदेश भी डिलीट कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed